• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एयरटेल का 93 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद, 28 दिन तक असीमित कॉल व 1 जीबी 4जी डेटा

एयरटेल का 93 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद, 28 दिन तक असीमित कॉल व 1 जीबी 4जी डेटा

एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान में यूज़र को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग में मुफ्त कॉल, 100 एसएमएस (प्रतिदिन) 28 दिन की वैधता के साथ मिलेंगे। साथ ही यूज़र इस पैक के साथ 1 जीबी 3जी/4जी डेटा का लाभ 28 दिन तक उठा पाएंगे। बता दें कि असीमित कॉल की सीमा प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट रहेगी। कॉलिंग सीमा खत्म होने के बाद यूज़र से 10 पैसे प्रति कॉल के हिसाब से चार्ज लगेगा।

एयरटेल का 93 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद, 28 दिन तक असीमित कॉल व 1 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • 98 रुपये वाले जियो प्लान का मुकाबला करेगा नया एयरटेल प्लान
  • पहले इस प्लान में थी 10 दिन की वैधता
  • असीमित कॉल को प्राथमिकता देने वाले यूज़र को आकर्षित करेगा प्लान
विज्ञापन
जियो का 98 रुपये वाला प्लान 'रिपब्लिक डे ऑफर' के दौरान महीनेभर की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान साबित हुआ था। मुकाबले में एयरटेल ने खासकर वॉयस सेवा पर केंद्रित रहने वाले यूज़र को ध्यान में रखते हुए 93 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ाकर 28 दिन कर दी है। यह वैधता पहले सिर्फ 10 दिन के लिए थी। बता दें कि जियो और एयरटेल के समान कीमत वाले ये प्लान, उन यूज़र को आकर्षित करते हैं, जिनकी प्राथमिकता डेटा से ज्यादा कॉलिंग है। इससे पहले एयरटेल ने 149 रुपये के रीचार्ज में 28 दिन के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा देना शुरू किया था।

एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान में यूज़र को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग में मुफ्त कॉल, 100 एसएमएस (प्रतिदिन) 28 दिन की वैधता के साथ मिलेंगे। साथ ही यूज़र इस पैक के साथ 1 जीबी 3जी/4जी डेटा का लाभ 28 दिन तक उठा पाएंगे। बता दें कि असीमित कॉल की सीमा प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट रहेगी। कॉलिंग सीमा खत्म होने के बाद यूज़र से 10 पैसे प्रति कॉल के हिसाब से चार्ज लगेगा।

वहीं, यूज़र हद से ज्यादा 100 यूनिक नंबर से ही 7 दिन के भीतर बात कर सकते हैं, सीमा बढ़ने पर 10 पैसे प्रति मिनट दर से चार्ज लगना शुरू हो जाएगा। बंडल्ड एसएमएस की बात करें तो जियो के रीचार्ज में यह सीमा 300 है, वहीं एयरटेल सिर्फ 100 एसएमएस प्रतिदिन ही दे रही है। बता दें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने पिछले साल दिसंबर में रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में 93 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक उतारा था। तब 93 रुपये वाला पैक की वैधता समान लाभ के साथ 10 दिनों के लिए ही थी।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 200 रुपये से कम वाले प्लान
जियो के 149 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और कंपनी के ऐप की सुविधा 28 दिन के लिए मिलती है। इसी कीमत में एयरटेल 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन 28 दिन के लिए ऑफर करती है। बात करें वोडाफोन की तो 149 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और 28 के लिए 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 500 रुपये से कम वाले प्लान
448 रुपये, 449 ररुपये और 498 रुपये वाले जियो के प्लान में क्रमशः 28 दिन के 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 91 दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और 91 दिन के लिए 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। 449 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को 82 दिन के लिए 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है जबकि वोडाफोन भी 458 रुपये वाले पैक में 84 दिन के लिए इतना ही डेा ऑफर कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: airtel, airtel pack, jio, jio plan, airtel 93, jio 98
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »