चेन्नई बाढ़ः एयरटेल और वोडाफोन ने किया बैलेंस देने का ऐलान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2015 18:28 IST
दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने बाढ़ग्रस्त चेन्नई में ग्राहकों की मदद के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की जिसमें 30 रुपये का न्यूनतम बैलेंस अपने खातों में डालने की पेशकश भी शामिल है।

कंपनी ने कहा कि बिजली गुल होने से उसकी सेवाएं भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं और कंपनी उन्हें बहाल करने के लिए स्थानीय निकायों के साथ काम कर रही है।

एयरटेल ने कहा, ‘‘चेन्नई में अप्रत्याशित बारिश और बाढ़ से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कंपनी ने अपने ग्राहकों और उनके प्रियजनों के बीच संचार की सुविधा के उपाय किए हैं।’’

वोडाफोन ने भी अपने सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं को 10 रुपये का न्यूनतम बैलेंस देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वोडाफोन टू वोडाफोन कॉल के लिए 10 मिनट का टॉकटाइम मुफ्त होगा। वहीं, सभी कस्टमर मुफ्त 100 एमबी के इंटरनेट डेटा का फायदा उठा सकते हैं। मुफ्त इंटरनेट डेटा और टॉक टाइम दो दिन के लिए मान्य रहेंगे। वहीं, जिन पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल जमा करने की आखिरी तारीख नजदीक है उनके लिए समयसीमा बढ़ा दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.