चेन्नई बाढ़ः एयरटेल और वोडाफोन ने किया बैलेंस देने का ऐलान

चेन्नई बाढ़ः एयरटेल और वोडाफोन ने किया बैलेंस देने का ऐलान
विज्ञापन
दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने बाढ़ग्रस्त चेन्नई में ग्राहकों की मदद के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की जिसमें 30 रुपये का न्यूनतम बैलेंस अपने खातों में डालने की पेशकश भी शामिल है।

कंपनी ने कहा कि बिजली गुल होने से उसकी सेवाएं भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं और कंपनी उन्हें बहाल करने के लिए स्थानीय निकायों के साथ काम कर रही है।

एयरटेल ने कहा, ‘‘चेन्नई में अप्रत्याशित बारिश और बाढ़ से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कंपनी ने अपने ग्राहकों और उनके प्रियजनों के बीच संचार की सुविधा के उपाय किए हैं।’’

वोडाफोन ने भी अपने सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं को 10 रुपये का न्यूनतम बैलेंस देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वोडाफोन टू वोडाफोन कॉल के लिए 10 मिनट का टॉकटाइम मुफ्त होगा। वहीं, सभी कस्टमर मुफ्त 100 एमबी के इंटरनेट डेटा का फायदा उठा सकते हैं। मुफ्त इंटरनेट डेटा और टॉक टाइम दो दिन के लिए मान्य रहेंगे। वहीं, जिन पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल जमा करने की आखिरी तारीख नजदीक है उनके लिए समयसीमा बढ़ा दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  4. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  7. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  8. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  9. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  10. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »