• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चाइना टेलीकॉम ने सीनियर सिटीजन के लिए पेश किया Zhenqing 20, सिंगल चार्ज में दो हफ्ते चलेगी बैटरी

चाइना टेलीकॉम ने सीनियर सिटीजन के लिए पेश किया Zhenqing 20, सिंगल चार्ज में दो हफ्ते चलेगी बैटरी

China Telecom Zhenqing 20 में 6.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

चाइना टेलीकॉम ने सीनियर सिटीजन के लिए पेश किया Zhenqing 20, सिंगल चार्ज में दो हफ्ते चलेगी बैटरी

Photo Credit: China Telecom

Zhenqing 20 में 6.7 इंच की IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Zhenqing 20 की कीमत चीन में 1499 युआन (लगभग $207 रुपये) है।
  • Zhenqing 20 में 6.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Zhenqing 20 में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
चाइना टेलीकॉम ने खासतौर पर बुजुर्ग यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया 5G टचस्क्रीन फोन Zhenqing 20 लॉन्च किया है। फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और सेफ्टी फीचर्स के साथ लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जिससे यह माता-पिता या दादा-दादी के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है। यहां हम आपको Zhenqing 20 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Zhenqing 20 की कीमत और उपलब्धता


Zhenqing 20 की कीमत चीन में 1499 युआन (लगभग $207 रुपये) है। यह फोन चार कलर्स ऑप्श मूनलाइट व्हाइट, स्टारी ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और लिलाक पर्पल में उपलब्ध है।


China Telecom Zhenqing 20 के स्पेसिफिकेशंस


China Telecom Zhenqing 20 में 6.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा वॉटरड्रॉप डिस्प्ले में डबल साइड 2.5D टेम्पर्ड ग्लास है, जो इसे खरोंच से बचाते हुए मजबूत बनाता है। इस फोन में Unisoc Tanggula T760 6nm 8-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। Zhenqing Guardian ऐप के जरिए यूजर्स परिवार के सदस्यों से रिमोट एसिस्टेंट पा सकते हैं। यह फोन सेटिंग, तकनीकी खामियों को दूर करने या नए फीचर के जरिए यूजर्स को गाइड करने में मददगार साबित हो सकता है। परिवार के सदस्य Zhenqing 20 पर कई ऐप के इस्तेमाल पर डाटा खपत, बैटरी लेवल और यूसेज समय को भी देख सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन ZeaQo OS के साथ एंड्रॉयड 13 पर चलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो हफ्ते तक चल सकती है। इससे दिनभर बैटरी खत्म होने की चिंता खत्म हो जाती है। फोन में कई सिक्योरिटी फीचर्स हैं। यह यूजर्स को रियल टाइम लोकेशन देखने की सुविधा देता है, ताकि परिवार के मेंबर हमेशा उनकी लोकेशन को चेक कर सकें। इसके अलावा यह फ्रॉड कॉल और एसएमएस को पहचान सकता है और उन्हें ब्लॉक कर सकता है, जिससे यूजर्स को स्कैम से बचाया जा सकता है।

Zhenqing 20 ऑटोमैटिक केयर मोड में आता है जो कि यूजर्स को बड़े फॉन्ट और 4×3 आइकन लेआउट पर आसान इंटरफेस प्रदान करता है। इसके अलावा यह अधिकतम वॉल्यूम को 96dB पर सेट करता है, जिससे सीनियर यूजर्स के लिए बेहतर ऑडेबिलिटी प्रदान होती है, जबकि आमतौर पर सामान्य स्मार्टफोन सेटअप में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यह डिजाइन खासतौर पर सीनियर सिटिजन की जरूरतों को पूरा करते हुए सबकुछ क्लियर करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »