• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा

AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा

AI+ भारत में नए AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: AI+

AI+ Nova 2 5G में स्क्वाअर रियर कैमरा लेआउट है।

ख़ास बातें
  • AI+ Nova 2 Ultra 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में नजर आया है।
  • AI+ Nova 2 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड्स में नजर आया है।
  • AI+ Nova 2 Ultra 5G में वर्टिकल पिल-शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है।
विज्ञापन

AI+ भारत में नए AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने एक नया टीजर जारी किया, जिसमें नए स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च तारीख, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। आगामी Nova सीरीज स्मार्टफोन देश में 5 अलग-अलग कलर में उपलब्ध होंगे। आइए AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI+ Nova 2 Ultra 5G Features

माधव शेठ ने X पर एक पोस्ट में बताया कि Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G भारतीय बाजार में 9 अप्रैल को लॉन्च होंगे। टीजर इमेज में Nova 2 Ultra 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में नजर आया है। वहीं Nova 2 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड्स में नजर आया है। हालांकि, इन  शेड्स के आधिकारिक नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ये दोनों ही स्मार्टफोन रेड एक्सेंटेड पावर बटन से लैस हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो AI+ Nova 2 Ultra 5G में वर्टिकल पिल-शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है। एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के बाहर है। AI+ ब्रांडिंग नीचे की ओर एक स्पेसिफिक सर्कुलर रिंग लाइट इफेक्ट में है। टीजर से कंफर्म हुआ है कि कॉल, मैसेज, म्यूजिक और अन्य नोटिफिकेशन के लिए रिंग लाइट कस्टमाइज हो सकती है। ये डिजाइन एलिमेंट नथिंग स्मार्टफोन में नजर आने वाले लाइटिंग इफेक्ट जैसे लगते हैं। दूसरी ओर AI+ Nova 2 5G में राउंड कॉर्नर वाला एक अलग स्क्वाअर रियर कैमरा लेआउट है। एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के अंदर ही है। AI+ ब्रांडिंग नीचे की ओर मौजूद है, जो AI+ Nova 5G के डिजाइन जैसा है।

AI+ ने बीते साल जुलाई में AI+ Pulse और AI+ Nova 5G लॉन्च किए थे, जिनकी कीमत 4,999 रुपये और 7,999 रुपये है। अब आगामी स्मार्टफोन में इन दोनों फोन की तुलना में काफी अपग्रेड होंगे। इन स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। ये फोन NxtQuantum के NxtQ OS पर काम करते हैं। AI+ Pulse में यूनिसॉक टी615 चिपसेट दिया गया है, जबकि AI+ Nova 5G में यूनिसॉक T8200 चिपसेट है। इनमें AI सपोर्टेड ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इनमें 18W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NxtQuantum Shift Technologies
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »