Acer भारत में लॉन्च करेगी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन! इस कंपनी के साथ हुई डील

इन स्मार्टफोन्स का निर्माण भारत में ही होगा, जो कि Make in India पहल के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2024 14:19 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की रेंज में होंगे।
  • स्मार्टफोन्स का निर्माण भारत में ही होगा।
  • स्मार्टफोन भारत में सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सेल होंगे।

भारत में जल्द ही Acer ब्रैंडेड स्मार्टफोन आने वाले हैं।

Photo Credit: Reuters

भारत में जल्द ही Acer ब्रैंडेड स्मार्टफोन भी आने वाले हैं। कंपनी के साथ एक और फर्म ने हाथ मिलाया है। बेंगलुरू स्थित Indkal Technologies ने Acer के साथ भागीदारी की है। Indkal Technologies ने Acer के साथ लाइसेंसिंग एग्रीमेंट साइन किया है जिसके तहत यह स्टार्टअप भारत में Acer के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हालांकि इससे पहले भी Acer के स्मार्टफोन भारत में एक बार लॉन्च किए गए थे लेकिन जल्द ही कंपनी का स्मार्टफोन बिजनेस यहां बंद हो गया। अब एक बार फिर से ये स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दिखने वाले हैं। 

Indkal ने हाल ही में मॉरिशस आधारित Aries Opportunities Fund के माध्यम से 36 मिलियन डॉलर (लगभग 300 करोड़ रुपये) का फंड जुटाया था। अब कंपनी ने ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Acer के साथ डील की है। डील के तहत Indkal ही इन स्मार्टफोन्स को डिजाइन करेगी, इनकी मेनुफैक्चरिंग करेगी और डिस्ट्रीब्यूट भी करेगी। यानि नाम Acer का होगा और स्मार्टफोन Indkal निर्मित होंगे। ये स्मार्टफोन्स 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की रेंज में उतारे जाएंगे। 
Advertisement

Oppo, Vivo, Tecno, और OnePlus जैसे ब्रांड्स के साथ कंपनी का मुकाबला होने वाला है। वहीं सेग्मेंट में Xiaomi और Samsung जैसे दबदबे वाले प्लेयर्स भी पहले से ही मौजूद हैं। भारतीय मार्केट में ये सभी कंपनियां इस रेंज में अपने स्मार्टफोन पेश करती आ रही हैं, इसलिए Indkal और Acer को कड़ा मुकाबला इनके साथ करना होगा। क्योंकि इन सभी कंपनियों की भारतीय मार्केट में पहले से ही मजबूत पकड़ बन चुकी है। Acer Inc के ग्लोबल स्ट्रैटेजिक अलायंसेज के वाइस प्रेसिडेंट जेड झोउ ने कहा कि वे Indkal Technologies के इस कदम से उत्साहित हैं। कंपनी Acer ब्रैंड के तहत स्मार्टफोन्स की एक बड़ी रेंज भारतीय मार्केट में उतारेगी। 

इन स्मार्टफोन्स का निर्माण भारत में ही होगा, जो कि Make in India पहल के तहत किया जाएगा। इनमें एडवांस्ड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। Indkal का कहना है कि उसके पास प्रति वर्ष 1 लाख यूनिट्स बनाने का लक्ष्य है। कंपनी स्मार्टफोन प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के लिए भी आवेदन कर रही है। Acer ब्रांडेड स्मार्टफोन भारत में सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी इनकी सेल होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.