Poco M3 सबसे सस्ते 6GB रैम, 6000mAh बैटरी फोन की पहली फ्लैश सेल में बिके 1 लाख 50 हजार से ज्यादा फोन, अगली सेल Flipkart पर 16 फरवरी को

Poco M3 को भारत में 2 फरवरी को पेश किया गया था। इस फोन की यूएसपी कम कीमत में 6जीबी रैम और 6000mAh बैटरी है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें प्राइमरी सेंसर 48MP का है
  • फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है
  • Poco M3 में 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है

Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है।

Poco M3 को भारत में पहली बार फ्लैश सेल के लिए 9 फरवरी को Flipkart पेश किया गया था। इस दौरान कंपनी की सेल काफी हिट रही है। कंपनी ने इस दौरान पहली सेल में 1,50,000 से ज्यादा स्मार्टफोन बेच दिए। Poco M3 को भारत में 2 फरवरी को पेश किया गया था। इस फोन की यूएसपी कम कीमत में 6जीबी रैम और 6000mAh बैटरी है। कंपनी ने इस दौरान फोन की सेल से पहले बताया था कि Poco M3 के लिए 30 लाख से ज्यादा कंज्यूमर्स ने अपना इंटरेस्ट दिखाया था। अगर आपको यह स्मार्टफोन पहली सेल में नहीं मिल पाया था, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इस फोन की अगली सेल 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी। कंपनी ने इस फोन को 6जीबी  रैमम के साथ 2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके अलावा ये फोन 3 कलर ऑप्शन के साथ आता है।   
 

Poco ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उसने 9 फरवरी को हुई पहली फ्लैश सेल में Poco M3 की 1,50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच दीं। इस फोन को 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन को कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
Advertisement
 

Poco M3 specifications, Features

Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 एस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

Poco M3 में कैमरा के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, F/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो F/2.05 लेंस का उपयोग करता है।
Advertisement

Poco M3 में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.