• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • Poco M3, 6000mAh बैटरी, 6GB रैम सस्ते फोन की पहली फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, 1 हजार कम में ऐसे खरीदें

Poco M3, 6000mAh बैटरी, 6GB रैम सस्ते फोन की पहली फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, 1 हजार कम में ऐसे खरीदें

Poco M3 आज 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart पर भारत में पहली बार फ्लैश सेल में बिक्री के लिए आएगा

Poco M3, 6000mAh बैटरी, 6GB रैम सस्ते फोन की पहली फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, 1 हजार कम में ऐसे खरीदें

Poco M3 को भारत में 2 फरवरी को लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Poco M3 की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
Poco M3 आज 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart पर भारत में पहली बार फ्लैश सेल में बिक्री के लिए आएगा। Poco M3 को भारत में 2 फरवरी को लॉन्च किया गया था। भारतीय मार्केट में उपलब्ध यह सबसे सस्ता 6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला फोन है। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की यूएसपी कम कीमत में मिल रही 6GB रैम और 6000mAh बैटरी है। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco M3 Price India, Sale Offers


Poco M3 की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है। वहींं फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर के तहत अगर आप ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 पर्सेंट यानी 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को 1834 रुपये की नो कॉस्ट EMI में भी खरीदा जा सकता है।

Poco M3 specifications, Features


Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 एस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

Poco M3 में कैमरा के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, F/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो F/2.05 लेंस का उपयोग करता है।

Poco M3 में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  7. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  10. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »