6GB रैम वाला Samsung Galaxy A33 5G गीकबेंच पर स्पॉट! Galaxy F23 5G मार्च में होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy F23 5G को जनवरी में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। इस फोन को Samsung Galaxy F22 का सक्सेसर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A33 5G में 5,000mAh की बैटरी बताई गई है।
  • Samsung Galaxy A33 5G में 6.4 की सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है।
  • Samsung Galaxy F23 5G को जनवरी में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था।
Samsung Galaxy A33 5G को Geekbench पर देखा गया है, जो संकेत देता है कि फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) जैसी वेबसाइट्स पर भी देखा गया था। इसकी बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में Exynos 1200 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसी बीच, Samsung Galaxy F23 को मार्च के मध्य तक लॉन्च किया सकता है। इसमें Snapdragon 700 सीरीज का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

Geekbench लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर SM-A3360 मेंशन किया गया है। इसमें सैमसंग का s5e8825 एसओसी या एग्जिनॉस 1200 चिपसेट हो सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 ओएस और 6 जीबी रैम बताई गई है। सिंगल कोर में फोन का स्कोर 727 प्वॉइंट्स और मल्टी कोर में 8151 प्वॉइंट्स मेंशन किया गया है। 

IANS की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एफ-सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। अनुमान है कि फोन मार्च के दूसरे सप्ताह तक लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Galaxy F23 5G हो सकता है जिसे हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Snapdragon 700 सीरीज के प्रोसेसर से लैस नई एफ-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो कि एक 5G फोन होगा। इसकी कीमत 20 हजार रुपये के नीचे बताई जा रही है। सैमसंग की ओर से इस बारे में अभी कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 
 

Samsung Galaxy A33 5G specifications (expected)

Samsung Galaxy A33 5G में 6.4 की सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जिसमें होल पंच कटआउट होगा। इसके पहले लीक हुए रेंडर्स में पता चलता है कि फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फोन में बताया गया है। Samsung Galaxy A33 5G में 5,000mAh की बैटरी बताई गई है। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy F23 5G specifications (expected)

Samsung Galaxy F23 5G को जनवरी में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। इस फोन को Samsung Galaxy F22 का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसे सैमसंग ने पिछले साल लॉन्च किया था। Galaxy F23 5G की बेंचमार्क लिस्टिंग बताती है यह 2.21 गीगाहर्टज ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 और 6 जीबी रैम होगी। जैसा कि पहले बताया गया है, इस फोन के बारे में सैमसंग की ओर अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Two years of promised OS updates
  • Decent SoC with sufficient 5G bands
  • Very good battery life
  • Bad
  • Average cameras, weak low-light performance
  • No bundled charger
  • Sluggish user experience with 4GB variant
  • Display has weak sunlight legibility
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  2. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  2. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  3. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  4. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  5. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  6. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  10. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.