50MP कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुए Vivo X80 और Vivo X80 Pro फोन

Vivo X80 में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC पर काम करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X80 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,200 रुपये है।
  • Vivo X80 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,300 रुपये है।
  • वीवो ने सोमवार को चीन में Vivo X80 और Vivo X80 Pro को लॉन्च किया है।

वीवो ने सोमवार को चीन में Vivo X80 और Vivo X80 Pro को लॉन्च किया है।

Photo Credit: Vivo

वीवो ने सोमवार को चीन में Vivo X80 और Vivo X80 Pro को लॉन्च किया है। Vivo X80 में ऑक्टा-कोरMediaTek Dimensity 9000 SoC है तो Vivo X80 Pro दो अलग-अलग वेरिएंट में आता है, जिसमें Dimensity 9000 चिप के साथ और दूसरा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। नए Vivo स्मार्टफोन में क्या कुछ खास दिया गया है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo X80 और Vivo X80 Pro की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo X80 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 यानी कि लगभग 43,200 रुपये है। वहीं इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानी कि लगभग 46,700 रुपये है। वहीं इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 यानी कि लगभग 51,400 रुपये है और इस स्मार्टफोन के टॉप-एंड वेरिएंट 12GB RAM और 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,899 यानी कि लगभग 57,300 रुपये है।

कीमत की बात की जाए तो Vivo X80 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 यानी कि लगभग 64,300 रुपये है। वहीं फोन के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि लगभग 70,100 रुपये है। इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,699 यानी कि लगभग 78,300 रुप है। दूसरी ओर Vivo X80 Pro के डाइमेंशन Dimensity 9000 Edition के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5999 यानी कि लगभग 70,100 रुपये है और 12GB RAM और 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,699 यानी कि लगभग 78,300 रुपये है।
Advertisement

कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo X80 सीरीज Black, Cyan और Orange कलर में आती है। उपलब्धता की बात करें तो Vivo X80 और X80 Pro चीन में 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं Vivo X80 Pro का Dimensity 9000 Edition चीन में 5 मई को एंट्री करेगा। फिलहाल ये तीनों ही मॉडल देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Vivo X80 सीरीज के ग्लोबल डेब्यू के बारे में अभी तक ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं है। हालांकि स्मार्टफोन कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर नजर आया, जिससे इसके भारत में आने की संभावना है।
Advertisement
 

Vivo X80 के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo X80 में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/1.98 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 80W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है।
 

Vivo X80 Pro के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo X80 Pro में 6.78 इंच की फुल 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर और दूसरा वेरिएंट Dimensity 9000 SoC पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और f/3.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 80W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp, 120Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • Capable cameras
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • Bad
  • Software is a bit buggy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X80, Vivo X80 Pro, Vivo Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.