5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्‍प्‍ले वाले Galaxy M33 5G स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग अगले हफ्ते!

ग्‍लोबल मार्केट्स में डिवाइस को इस महीने अनवील किया जा चुका है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 12:37 IST
ख़ास बातें
  • टिपस्‍टर योगेश बरार ने फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस शेयर किए हैं
  • फोन में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है
  • 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की खूबियां भी होंगी

बताया जाता है कि फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M33 5G स्‍मार्टफोन को अगले हफ्ते इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है। एक टिप्सटर ने यह दावा किया है। कंपनी के इस अपकमिंग मिडरेंज स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को हाल ही में Amazon पर टीज किया गया था। इसमें हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया था। ग्‍लोबल मार्केट्स में डिवाइस को इस महीने अनवील किया जा चुका है। कहा जाता है कि ग्‍लोबल मार्केट्स की तरह ही Galaxy M33 5G में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसे Exynos 1280 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है और 8GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।  

Galaxy M33 5G स्‍मार्टफोन के इंडिया लॉन्‍च से पहले ही टिपस्‍टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस शेयर किए हैं। फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस उसी Galaxy M33 5G से मिलते हैं, जिसे Galaxy A13, Samsung Galaxy A23 और Samsung Galaxy M23 5G के साथ ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च किया गया है। 
Advertisement
 
टिपस्टर के मुताबिक इस फोन को अगले हफ्ते इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इंडिया में Galaxy M33 5G की लॉन्च डिटेल्‍स या फीचर्स का ऐलान नहीं किया है। बुधवार को इसे एमेजॉन के जरिए टीज किया गया था। 
 

Samsung Galaxy M33 5G के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

टिपस्टर के मुताबिक, Samsung Galaxy M33 5G का इंडियन मॉडल एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन UI 4.1 पर चलेगा। फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बताया जाता है कि फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है, जो ग्‍लोबल वेरिएंट्स में भी ऑफर किया गया है। 
Advertisement

फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला क्‍वॉड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ कैमरा भी शामिल होंगे। फ्रंट में  8 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी होने की बात कही गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टिपस्टर के अनुसार, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की खूबियां भी होंगी। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.