• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज के साथ Redmi 10C फोन लॉन्‍च से पहले हुआ लिस्‍ट, जानें कीमत और फीचर्स

5000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज के साथ Redmi 10C फोन लॉन्‍च से पहले हुआ लिस्‍ट, जानें कीमत और फीचर्स

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्‍सल का है।

5000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज के साथ Redmi 10C फोन लॉन्‍च से पहले हुआ लिस्‍ट, जानें कीमत और फीचर्स

कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश, रेडमी ब्रैंडिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी जगह दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi 10C स्‍मार्टफोन के बैक में हाइब्रिड डिजाइन दिया गया है
  • कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश, रेडमी ब्रैंडिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनर है
  • Redmi 10C में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है
विज्ञापन
Xiaomi का Redmi ब्रैंड मार्केट में जल्‍द Redmi 10C नाम से एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्‍च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Redmi 10C को नाइजीरिया के Jumia store पर लिस्‍ट कर दिया गया है। लिस्टिंग बताती है कि Redmi 10C की कीमत 90,000 नाइजीरियाई नायरा (लगभग 16,610 रुपये) है। यह 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम हैं। फोन को ग्रेफाइट ग्रे शेड में लिस्ट किया गया है, जिसे सीधे Jumia स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Redmi 10C स्‍मार्टफोन के बैक में हाइब्रिड डिजाइन दिया गया है। फ्रंट साइड से यह फोन वाटर-ड्रॉप नॉच स्क्रीन के साथ आता है। यह 6.53 इंच के LCD डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्‍प्‍ले नॉच एवरेज दिखाई देता है, जो इस प्राइस पॉइंट के हिसाब से अच्‍छी बात है। 

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्‍सल का है साथ में 2-2 मेगापिक्‍सल के दो कैमरा और फ‍िट किए गए हैं। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश, रेडमी ब्रैंडिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी जगह दी गई है। 

फोन के बाकी फीचर्स की बात करें, तो Redmi 10C में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसे 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर की सटीक जानकारी नहीं दी है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 वर्जन पर चलता है और 5000mAh की बैटरी से लैस है। 

Redmi ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी है। दूसरे मार्केट्स में यह डिवाइस कब त‍क आएगी, यह भी नहीं बताया गया है।  

कंपनी ने बुधवार को ही Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ 5G और Redmi Watch 2 Lite डिवाइसेज को इंडिया में लॉन्‍च किया है। नए Redmi फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। ये फोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। 

Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है, जबकि Redmi Note 11 Pro + 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलते हैं, जिसमें MIUI 13 की लेयर है। कंपनी ने Redmi Watch 2 Lite भी लॉन्च की है। यह SpO2 मॉनिटरिंग, 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग और 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ के अलावा इनबिल्ट GPS फंक्शनलिटी के साथ आती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »