15,000 रुपये से सस्ते इन स्मार्टफोन में हैं फिंगरप्रिंट स्कैनर

15,000 रुपये से सस्ते इन स्मार्टफोन में हैं फिंगरप्रिंट स्कैनर
विज्ञापन
स्मार्टफोन हमारी ज़रूरत बन चुके हैं। सस्ते एंड्रॉयड फोन से लेकर महंगे आईफोन तक, हर किसी के पास कोई ना कोई गैजेट तो होता ही है। बड़ी बात यह है कि ये हैंडसेट हमारे लिए सिर्फ फोन कॉल या मैसेज करने के औजार नहीं रहे। आज की तारीख में यह हमारे लिए वर्चुअल वॉलेट हैं। संभव है कि आने वाले दिनों में यह हमारे क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जगह ले लें। लेकिन इन संवेदनशील जानकारियों को कैसे सुरक्षित रखा जाए?

अब तक हम पासवर्ड, पिन कोड, पैटर्न और नॉक कोड पर निर्भर रहे हैं। लेकिन ये उपाय पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। इनका काट मौजूद है। यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर की भूमिका अहम हो जाती है।

ऐप्पल ने इस फ़ीचर को सबसे पहले यूज़र के लिए पेश किया। इसे टच आईडी का नाम दिया गया। इसके बाद यह फ़ीचर महंगे एंड्रॉयड हैंडसेट का हिस्सा बन गया। लेकिन जैसे-जैसे यह टेक्नोलॉजी थोड़ी पुरानी हुई। कंपनियों ने इस फ़ीचर को सस्ते मोबाइल का भी हिस्सा बनाने की कोशिश की है। आज की तारीख में 15,000 रुपये से कम के रेंज में भी फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हैंडसेट मौजूद हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

लेनेवो वाइब के4 नोट
लेनेवो ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट के3 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न वाइब के4 नोट भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनेवो वाइब के4 नोट की कीमत 11,999 रुपये है। लेनेवो वाइब के4 नोट में फिंगरप्रिंट सेंसर बैकपैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसकी मदद से आप हैंडसेट को अनलॉक कर सकते हैं और फोन से खरीदारी भी कर पाएंगे। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है।

 

 

कूलपैड नोट 3
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारतीय मार्केट में बजट सेगमेंट में कुछ अलग करने की कोशिश के तहत फिंगरप्रिंट स्कैनर को अपने कूलपैड नोट 3 का हिस्सा बनाया। यह 360 डिग्री के फिंगर रोटेशन को सपोर्ट करता है और यह तेजी से पहचान भी कर पाएगा। इस स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। कूलपैड नोट 3 में 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 3 जीबी का रैम मौजूद है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

 

 

आईबेरी ऑक्सस प्राइम पी8000
चीन की कंपनी एलीफोन ने भारत में आईबेरी के साथ पार्टनरशिप में अपने ऑक्सस प्राइम पी8000 स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में 14,990 रुपये में लॉन्च किया था। यह भी फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद है एआरएम माली-टी720 जीपीयू और 3जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

 

 

कूलपैड नोट 3 लाइट
कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 का बेसिक वर्ज़न है जिसे 2015 में भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ मौजूद होगा 3 जीबी का रैम। यह स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से है। एक और खासियत फिंगरप्रिंट सेंसर है जो बैकपैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। मज़ेदार बात यह है कि इस स्मार्टफोन मात्र 6,999 रुपये में उपलब्ध है। कूलपैड नोट 3 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

 

 

पैनासोनिक एलुगा मार्क
पैनासोनिक ने 2015 के दिसंबर महीने में भारत में नया स्मार्टफोन एलुगा मार्क लॉन्च किया था। 11,990 रुपये में मिलने वाले इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होना है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार में यूज़र को 8 अलग फिंगरप्रिंट कंफ्यूगर करने देता है। पैनासोनिक एलुगा मार्क में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है।

 

 

वैसे मार्केट में 15,000 रुपये के रेंज में कुछ और फोन भी उपलब्ध हैं जो इस फ़ीचर से लैस हैं। हालांकि, वे बहुत पहले लॉन्च किए गए थे। इस कारण से उनके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर आज की तारीख में उतने कारगर ना हों। हम बात कर रहे हैं ज़ोलो क्यू2100, स्वाइप सेंस और जियोनी ईलाइफ ई7 की। ये स्मार्टफोन आपको कम नामी ई-कॉमर्स साइट पर मिल जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »