4GB रैम, डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy A14 5G स्‍मार्टफोन!

भारत में तमाम चीनी कंपनियां इस प्रोसेसर का इस्‍तेमाल अपनी मिड रेंज 5जी डिवाइसेज में कर रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 16:31 IST
ख़ास बातें
  • अगले साल लॉन्‍च हो सकता है यह स्‍मार्टफोन
  • फ‍िर से गीकबेंच लिस्टिंग में स्‍पॉट हुआ है
  • फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जाएगा

बताया जाता है कि गीकबेंच 5 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर राउंड में Samsung Galaxy A14 5G स्मार्टफोन को 522 पॉइंट मिले।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

सैमसंग (Samsung) का नया स्‍मार्टफोन जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। कंपनी A सीरीज में इस फोन को लाने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम सैमसंग गैलेक्‍सी ए14 5जी (Galaxy A14 5G) बताया जाता है। पिछले हफ्ते एक गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन में मिड-रेंज एक्सि‍नॉस प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Exynos 1330 प्रोसेसर हो सकता है। यह स्‍मार्टफोन एक बार फ‍िर से गीकबेंच लिस्टिंग में स्‍पॉट हुआ है और पता चला है कि फोन में एक्सिनॉस नहीं, बल्कि मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर होगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy A14 5G को गीकबेंच पर SM-A146P के रूप में पहचाना गया था। बताया जाता है कि यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से पावर्ड होगा। आसान शब्‍दों में समझना हो, तो सैमसंग के अपकमिंग स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया जाएगा। 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला यह प्रोसेसर मिड रेंज डिवाइसेज में काफी पॉपुलर है। भारत में तमाम चीनी कंपनियां इस प्रोसेसर का इस्‍तेमाल अपनी मिड रेंज 5जी डिवाइसेज में कर रही हैं। 

बताया जाता है कि गीकबेंच 5 बेंचमार्क टेस्ट (Geekbench 5 benchmark) के सिंगल-कोर राउंड में Samsung Galaxy A14 5G स्मार्टफोन को 522 पॉइंट मिले। मल्टी-कोर राउंड में इस फोन को 1710 पॉइंट मिले। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 4GB रैम होगी। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि कंपनी इस फोन को कई मेमरी और स्‍टोरेज वैरिएंट में लाएगी। 

लिस्टिंग बताती है कि यह फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा, जिस पर सैमसंग के अपने यूजर इंटरफेस की लेयर होगी। अगर यह फोन एक्सिनॉस प्रोसेसर के साथ आता, तो शायद कुछ मार्केट्स के लिए किफायती नहीं होता। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर इस स्‍मार्टफोन को बजट में पेश करने के लायक बनाएगा। इस प्रोसेसर के साथ सैमसंग का बाकी कंपनियों से मुकाबला करना भी आसान हो जाएगा। 
Advertisement

फोन लॉन्‍च कब होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। माना जाना चाहिए कि यह डिवाइस अगले साल की शुरुआत में भारत समेत तमाम मार्केट्स में आएगी। फोन के बाकी स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.