iQOO Z10 सीरीज में लॉन्‍च होंगे 4 स्‍मार्टफोन, 7000mAh बैटरी के आसार!

वीवो का सबब्रैंड आईकू (IQOO) जब भी अपनी नंबर सीरीज लॉन्‍च करता है, उसमें कई मॉडल शामिल होते हैं। अब बारी है आईकू की नई नंबर सीरीज की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 17:42 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 सीरीज इस साल हो सकती है लॉन्‍च
  • iQOO Z10 Turbo को भी लॉन्‍च करने की तैयारी
  • बड़ी बैटरी के साथ पैक होकर आएंगे ये फोन

iQOO Z10 Turbo में 1.5 रेजॉलूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है।

वीवो का सबब्रैंड आईकू (IQOO) जब भी अपनी नंबर सीरीज लॉन्‍च करता है, उसमें कई मॉडल शामिल होते हैं। अब बारी है आईकू की नई नंबर सीरीज की। कंपनी iQOO Z10 सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें चार मॉडलों को लाया जा सकता है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने इन मॉडलों के बारे में बताया है। उनकी मानें तो iQOO Z10, Z10 Pro, Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को लॉन्‍च करने की तैयारी है। DCS का कहना है कि इस सीरीज का मुख्‍य फोकस बड़ी बैटरी होगी। वैसे भी iQOO Z9 सीरीज में 6 हजार से 6400mAh बैटरी दी गई थी। Z10 सीरीज में इस कैपिसिटी को बढ़ाकर 7000mAh तक ले जाया जा सकता है।  

टिप्‍सटर ने खुलासा किया है कि iQOO Z10 Turbo में डेडिकेटेड ग्राफ‍िक चिप दी जाएगी। वह क्‍वॉलकॉम के आने वाले चिपसेट स्‍नैपड्रैगन SM8735 से पावर्ड हो सकता है, जिसे Snapdragon 8s Elite के नाम से लॉन्‍च किया जा सकता है। इस सीरीज के Z10 Turbo Pro मॉडल को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उसे इस साल की दूसरी छमाही में पेश किए जाने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि iQOO Z10 Turbo में 1.5 रेजॉलूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह फोन 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है। यह फोन 7 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी को सपोर्ट कर सकता है, जो 90 वॉट तक चार्जिंग के साथ आ सकती है। 

iQOO Z10 Turbo बहरहाल लीक्स में ही सामने आया है। कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा या संकेत नहीं दिया गया है। हालांकि, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के लिए माना जाता है कि लीक्स, कुछ समय बाद सही साबित होते हैं। ऐसे में देखना होगा कि आईकू का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन कब घोषित होता है। यहां पर इतना जरूर कहा जा सकता है अब स्मार्टफोन कंपनियों में बड़ी बैटरी देने की होड़ सी लग पड़ी है जो कि यूजर्स के लिए फोन को और ज्यादा उपयोगी बनाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.