2400mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ Nokia C2 2nd एडिशन इस सस्ती कीमत में हुआ उपलब्ध

फोन में 5.7 इंच का FWVGA डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

2400mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ Nokia C2 2nd एडिशन इस सस्ती कीमत में हुआ उपलब्ध

Nokia C2 2nd Edition की कीमत 79 यूरो (लगभग 6,500 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • फोन में 5.7 इंच का FWVGA डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • यह फोन 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ महीना पहले Nokia ने Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, और Nokia C21 Plus को लॉन्च किया था। फरवरी के अंत में लॉन्च हुए तीनों फोन बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए गए थे। इनमें से Nokia C2 2nd Edition का प्राइस और उपलब्धता कन्फर्म हो गई है। फोन देखने में काफी साधारण है और उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपना हैंडसेट अपग्रेड करना चाहते हैं। 
 

Nokia C2 2nd Edition price

Nokia C2 2nd Edition की कीमत 79 यूरो (लगभग 6,500 रुपये) है। यह फोन यूरोप में खरीद के लिए उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि फोन जल्द ही अफ्रीका और अमेरिका में भी उपलब्ध होगा। इसे ग्रे और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 
 

Nokia C2 2nd Edition specifications

Nokia C2 2nd Edition एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो Android 11 (Go एडिशन) पर चलता है। हैंडसेट सिंगल सिम ऑप्शन के साथ भी आता है। फोन में 5.7 इंच का FWVGA डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 960 x 480 पिक्सल है। हैंडसेट में क्वाड कोर MediaTek प्रोसेसर है जिसे 1 जीबी और 2 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। Nokia C2 2nd Edition में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। 

सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। यह 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया सी2 सेकंड एडिशन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/ A-GPS, वायरलेस FM रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है। डिवाइस में 2,400mAh की रिमूवेबल बैटरी है। यह 5W चार्जिंग के साथ आता है।  सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सिलरोमीटर का सपोर्ट है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन480x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »