लीक से खुलासा, 2017 में आने वाले ऐप्पल आईफोन नहीं होगा होम बटन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 17:44 IST
ख़ास बातें
  • अगले साल आईफोन में बड़े बदलाव होंगे
  • ऐप्पल अगले साल होम बटन की छुट्टी कर सकती है
  • 2017 आईफोन में फ्रंट पर एज-टू-एज स्क्रीन होगा
आईफोन 7 को लेकर महीनों तक चली खबरों और लीक के बाद ऐप्पल ने आखिरकार पिछले हफ्ते नए आईफोन लॉन्च कर दिए। और आईफोन 7 आईफोन 7 प्लस में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। इस साल लॉन्च हुआ आईफोन 7 पहले से तेज, वाटर रेसिस्टेंस और ज्यादा बेस स्टोरेज और बेहतर कैमरे से लैस है। शुक्रवार से आईफोन 7 के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू होंगे। लेकिन उससे पहले ही अगले साल आने वाले आईफोन को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। अगले साल ऐप्पल द्वारा आईफोन के मेकओवर की तैयारी है और कंपनी बड़े स्तर पर फोन को अपग्रेड करेगी। इसकी वजह है ऐप्पल अगले साल 10वीं सालगिरह मनाएगी। गौर करने वाली बात है कि एक पिछली रिपोर्ट में पता चला था ऐप्पल अगले साल आने वाले स्मार्टफोन को आईफोन 7एस नाम ना देकर आईफोन 8 नाम दे सकती है।

इस साल ऐप्पल ने जहां आईफोन से फिज़िकल होम बटन की छुट्टी कर दी है। खबर है कि कंपनी ने अगले साल बिना बटन के आने वाले आईफोन की आदत के लिए ये बदलाव किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल से आईफोन में होम बटन को पूरी तरह बंद कर देगी। फोन के फ्रंट में एक पतला ग्लास होगा और डिस्प्ले में ही होम बटन इंटिग्रेटेड होगा। ऐप्पल ने इस साल बड़ी बैटरी, तेज चिप और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट बनाने के लिए 3.5 एमएम ऑडियो जैक हटाने का फैसला किया। अब, अगर इन रिपोर्ट को सच माना जाए तो ऐप्पल इस साल आईफोन में होम बटन नहीं देगी।

ऐप्पल अगले साल कई सारे नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। कंपनी को अगले साल 10 साल पूरे हो रहे हैं। आईफोन में ओलेड डिस्प्ले के साथ ऑन-ग्लास केसिंग दी जा सकती है। होम बटन के अलावा टच आईडी फिंगरप्रिंट रिकगनिशन टेक्नोलॉजी और फ्रंट कैमरे के भी डिस्प्ले में ही इंटिग्रेटेड आने की उम्मीद है। डिस्प्ले को एज-टू-एज दिया जा सकता है और इसके ऊपर व नीचे की तरफ बे़ज़ेल भी नहीं दिए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, 2017 iPhone, iPhone 7, iPhone 7 plus, iPhone 8, Mobiles, iOS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  2. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  3. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  4. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  6. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  7. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  8. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
  9. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
  10. 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.