10.or D स्मार्टफोन आज पहली बार अमेज़न इंडिया पर बिकेगा

अमेज़न इंडिया ने अपने टेनॉर ब्रांड के तहत टेनॉर डी स्मार्टफोन दिसंबर, 2017 में लॉन्च किया था। 10.or D को लॉंगचीयर के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 11:01 IST
अमेज़न इंडिया ने अपने टेनॉर ब्रांड के तहत टेनॉर डी स्मार्टफोन दिसंबर, 2017 में लॉन्च किया था। शुक्रवार, 5 जनवरी को टेनॉर डी स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।10.or D को लॉंगचीयर के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। यह स्मार्टफोन, कंपनी के क्राफ्टेड फॉर अमेज़न प्रोग्राम का हिस्सा है। इस प्रोग्राम में ऐसे प्रोडक्ट शामिल हैं जो भारत के लिए  हैं और भारत में ही बनाए गए हैं। 

टेनॉर डी की कीमत व उपलब्धता
Advertisement
10.or D स्मार्टफोन को अमेज़नडॉटइन पर दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलेगा। 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट 5,999 रुपये में मिलेगा। फोन को ऐम गोल्ड और बियॉन्ड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

टेनॉर डी एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है और अमेज़न प्राइम मेंबर को कंपनी एक साल की अतिरिक्त वारंटी ऑफर कर रही है। इसके अलावा, जियो अनलिमिटेड प्लान के साथ 1,500 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।
Advertisement

(यह भी पढ़ें: टेनॉर डी का रिव्यू)

टेनॉर डी स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम वाला टेनॉर डी एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई दी गई है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही फोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को जारी किया जाएगा, लेकिन अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। फोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में 2 जीबी या 3 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि आगे की तरफ़ एक 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टेनॉर डी में 16 जीबी या 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में 3500 एमएएच बैटरी है जिसके 2 दिन की बैटरी लाइफ, 70  घंटे तक का एमपी3 प्लेबैक टाइम, 10 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग और 25 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

अमेज़न का कहना है कि 10.or D में फिंगरप्रिंट सेंसर, रियर पैनल पर दिया गया है। जो स्मार्टफोन को 0.2 सेकेंड में ही अनलॉक कर सकता है। फोन में दिए गए डायरैक स्पीकर की भी कंपनी जोर देकर तारीफ़ कर रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Good battery life
  • Fingerprint scanner
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • No ambient light sensor
  • Feels plasticky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.