Xiaomi Mi 10 में होगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, Redmi K30 आएगा इस प्रोसेसर के साथ

Xiaomi Mi 10 दिखने में कैसा होगा या यह किन-किन फीचर्स के साथ आएगा। सिर्फ इतना बताया गया कि यह क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 16:32 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है
  • शाओमी मी 10 प्रो पर भी काम चल रहा है
  • 2019 में लॉन्च होने वाला पहला मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन होगा Redmi K30
Qualcomm Snapdragon Tech Summit 2019 के पहले दिन कुछ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने जानकारी दी कि वे नए स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं। इन हैंडसेट को अगले साल लाया जाएगा। Xiaomi के सह-संस्थापक और वाइस चेयरमैन लिन बिन ने आधिकारिक तौर पर कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 के बारे में ऐलान किया। बताया कि यह स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में से एक होगा। लिन बिन ने यह भी जानकारी दी कि अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला Redmi K30 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा शाओमी की 2020 में 10 5जी स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की योजना है।

लिन बिन यह नहीं बताया कि Xiaomi Mi 10 दिखने में कैसा होगा या यह किन-किन फीचर्स के साथ आएगा। सिर्फ इतना बताया गया कि यह क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा। हम शाओमी मी 10 को इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में लिन बिन ने ही एक वीबो पोस्ट के ज़रिए शाओमी मी 10 प्रो की मौज़ूदगी की पुष्टि की थी।

रेडमी के30 को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। हमें इस फोन की झलक मिल चुकी है। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Redmi K30 में हाल ही में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होगा। यह 2019 में लॉन्च होने वाला पहला मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन होगा।

ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट एलेन वू ने भी ऐलान किया कि 2020 की पहली तिमाही में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस ओप्पो 5जी स्मार्टफोन लाया जाएगा। Motorola के प्रेसिडेंट सर्जियो ब्यूनेक का दावा है कि मोटोरोला के प्रशंसक 2020 में स्नैपड्रैगन 765 और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हैंडसेट लाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रही है। ऐसे में मोटोरोला रेज़र फोल्डेबल फोन के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीदें बढ़ी हैं। वहीं, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ऐलान किया कि कंपनी अगले साल स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस नए Nokia स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.