सस्ता होगा Xiaomi Redmi 2, कंपनी ने दिया इशारा

सस्ता होगा Xiaomi Redmi 2, कंपनी ने दिया इशारा
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) भारत में अपने एक और प्रोडक्ट की कीमत में कटौती करने वाली है। संभावना है कि कंपनी रेडमी 2 (Redmi 2) स्मार्टफोन के दाम में 1,000 रुपये की कटौती करे, जिसे 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

कीमत में कटौती की ओर इशारा Xiaomi के Redmi इंडिया अकाउंट के जरिए किया गया। सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई, "7 जुलाई सुबह 10 बजे mi.com/in पर। अपने टू-डू लिस्ट में इसे लिख लें।'' इस पोस्ट के साथ एक फोटो का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लिखा है, "पूरे शहर को लाल रंग में रंग दें। अपना फोन बदलने के लिए तैयार हो जाइए (Paint the town red.Get ready to change your phone)।" गौर करने वाली बात यह है कि इस फोटो में आंशिक तौर से शाओमी रेडमी 2 (Xiaomi Redmi 2) की नई कीमत 5,999 रुपये को भी देखा जा सकता है।

यह जानते हुए कि हाल के दिनों में कंपनी ने शाओमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) और शाओमी रेडमी नोट 4जी (Xiaomi Redmi Note 4G) की कीमत में कटौती की थी, इसलिए यह सोचना कि अब बारी Redmi 2 की है तो यह बिल्कुल गलत नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी भारत में शाओमी एमआई 4आई (Xiaomi Mi 4i) और शाओमी एमाईपैड (Xiaomi MiPad) टैबलेट भी बेचती है।



इस कटौती को लेकर कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे, क्योंकि Redmi Note 4G अब 7,999 रुपये में उपलब्ध है और इसका असर Redmi 2 के सेल पर भी पड़ता। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कटौती के बाद Xiaomi Redmi 2 को लेकर बाजार में खासा उत्साह को देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह हैंडसेट 8,000 रुपये से कम की कीमत वाले प्राइस सेगमेंट के अन्य डिवाइस की तुलना में कैसा परफॉर्म करेगा, यह तो आने वाले समय में ही  
पता चलेगा।

आपको याद दिला दें कि Xiaomi ने Redmi 2 को 6,999 रुपये में लॉन्च किया था और यह स्मार्टफोन पहली बार 24 मार्च को फ्लैश सेल पर गया था।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय हैंडसेट है। Xiaomi Redmi 2 में 4.7 इंच का एचडी IPS (720x1280 pixels) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312ppi। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर चलने वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने अपने MIUI 6 स्किन का इस्तेमाल किया है। Redmi 2 runs में 64-bit 1.2GHz Qualcomm Snapdragon 410 (Cortex-A53) प्रोसेसर है और साथ में है 1GB का रैम (RAM)। प्रोसेसर के साथ Adreno 306 GPU इंटिग्रेटेड है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस डिवाइस में 2200mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »