Lenovo K3 Note की पहली फ्लैश सेल बुधवार को

Lenovo K3 Note की पहली फ्लैश सेल बुधवार को
विज्ञापन
लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल बुधवार को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर होगी। सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, जो मंगलवार रात 12 बजे बंद हो जाएगा।

लेनेवो इंडिया (Lenovo India) ने सोमवार को बताया था कि K3 Note की पहली सेल के लिए 470,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जब NDTV Gadgets ने ताजा आंकड़े के लिए कंपनी से संपर्क किया, तो मंगलवार को जानकारी दी गई कि अब तक 5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आपको बता दें कि हैंडसेट की फ्लैश सेल बुधवार (8 जुलाई) दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।

इस स्मार्टफोन को जून महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया गया। Lenovo K3 Note को सबसे पहले चीन में मार्च महीने में पेश किया गया था। 9,999 रुपये में मिलने वाला यह हैंडसेट भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों LTE बैंड (FDD-LTE 1800MHz Band 3 और TDD-LTE 2300MHz Band 40) को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के Vibe UI स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 401ppi। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 64-bit 1.7GHz octa-core MediaTek MT6752 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)।

K3 Note में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G (TD-LTE/ LTE), Wi-Fi, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। Lenovo K3  Note 3000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो Lenovo A7000 की 2900mAh की बैटरी से थोड़ा बेहतर है। फोन का साइज़ 152.6x76.2x7.99mm है और वजन 150 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »