50MP कैमरा वाले OnePlus 9RT की कीमत 35,000 रुपये से होगी कम, फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

OnePlus 9RT को लेकर कहा गया है कि यह दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक देगा, एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। फोन के 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,400 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 अगस्त 2021 18:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9R में मिलेंगे तीन रियर कैमरा
  • वनप्लस 9आरटी में 4,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • फोन अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च
OnePlus 9RT स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीनी कंपनी का आगामी टी-सीरीज़ फोन है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन के सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। जाने-माने टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर फोन से जुड़ी जानकारी लीक की है। पोस्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस 9आरटी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। साथ ही फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

OnePlus 9RT price (expected)

OnePlus 9RT को लेकर कहा गया है कि यह दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक देगा, एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। फोन के 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,400 रुपये) हो सकती है, जबकि फोन के 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,900 रुपये) होगी। कहा जा रहा OnePlus 9RT फोन OnePlus 9R पर आधारित होगा, जिसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये होगी। वहीं, 12 जीबी रैम + 256 जीबी मॉडल की कीमत 43,999 रुपये होगी।

वनप्लस 9आरटी की कथित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर Arsenal (translated) ने वीबो पर साझा की है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्स 9आरटी फोन भारत और चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus 9RT specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, OnePlus 9RT फोन में 6.55 इंच का Samsung E3 full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

वनप्लस 9आरटी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में NFC सपोर्ट मिल सकता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता हैष वनप्लस 9आरटी फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास बैक कवर, एलमूनियम बॉडी, डुअल स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस और X-axis linear मोटर मिल सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.