• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत विरोधी प्रचार करने वाले पाकिस्तानी YouTube चैनलों और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का ऑर्डर

भारत विरोधी प्रचार करने वाले पाकिस्तानी YouTube चैनलों और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का ऑर्डर

इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री की ओर से दो ऑर्डर जारी किए गए हैं। इनमें से एक में YouTube को 20 चैनलों को ब्लॉक करने और अन्य में वेबसाइट्स को रोकने का निर्देश दिया गया है

भारत विरोधी प्रचार करने वाले पाकिस्तानी YouTube चैनलों और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का ऑर्डर

ब्लॉक किए गए 20 यूट्यूब चैनलों में से 15 को नया पाकिस्तान ग्रुप चला रहा था

ख़ास बातें
  • इनमें से कुछ चैनलों से पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के एंकर भी जुड़े हुए हैं
  • इन पर किसानों के प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर कंटेंट पोस्ट किया गया था
  • ये अल्पसंख्यकों को केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश भी कर रहे थे
विज्ञापन
मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने भारत विरोधी प्रचार करने और फेक न्यूज फैलाने वाले 20 YouTube चैनलों और दो वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का ऑर्डर दिया है। मिनिस्ट्री की ओर से दो ऑर्डर जारी किए गए हैं। इनमें से एक में YouTube को 20 चैनलों को ब्लॉक करने और अन्य में वेबसाइट्स को रोकने का निर्देश दिया गया है।

इस बारे में मिनिस्ट्री ने एक बयान में बताया, "ये चैनल और वेबसाइट्स पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। ये भारत से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर फेक न्यूज फैला रहे थे।" मिनिस्ट्री ने कहा कि चैनलों को इस्तेमाल भारतीय सेना, कश्मीर, अल्पसंख्यक समुदायों, जनरल बिपिन रावत जैसे विषयों पर विभाजित करने वाला कंटेंट पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था। इनमें पाकिस्तान से चलने वाला नया पाकिस्तान ग्रुप (NPG) शमिल है, जिसके पास यूट्यूब चैनलों का नेटवर्क है। मिनिस्ट्री ने बताया कि ब्लॉक किए गए 20 यूट्यूब चैनलों में से 15 NPG चला रहा था। इनमें से कुछ चैनलों से पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के एंकर भी जुड़े हुए हैं।

इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने भी इस बारे में एक वीडियो मैसेज में कहा कि देश विरोधी कंटेंट और फेक न्यूज फैलाने वाले 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान के एजेंडा को रोकने के लिए  IT रूल्स के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

मिनिस्ट्री ने बताया कि इन यूट्यूब चैनलों पर किसानों के प्रदर्शन, नागरिकता (संशोधन) कानून जैसे मुद्दों पर कंटेंट पोस्ट किया गया था। इसके साथ ही ये अल्पसंख्यकों को केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी आशंका थी कि इन चैनलों का इस्तेमाल पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए भी किया जा सकता है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों में पंच लाइन, इंटरनेशनलवेब न्यूज, नया पाकिस्तान ग्लोबल, कवर स्टोरी, तय्यब हनीफ, मोहसिन राजपूत ऑफिशियल, मियां इमरान अहमद और जैन अली ऑफिशियल शामिल हैं। मिनिस्ट्री ने कहा कि ये यूट्यूब चैनल अमेरिका की ओर से भारत के खिलाफ कार्रवाई करने, असम में मुस्लिमों के तालिबान का साथ देने और पाकिस्तानी लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा में घुसने जैसे गलत तथ्यों वाले और भ्रामक कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। इसके अलावा ये देश में अशांति फैलाने की भी कोशिश में जुटे थे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, Channels, Ministry, Government, Content, Pakistan, Block
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »