याहू के 50 करोड़ यूज़र की जानकारी चोरी

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 17:07 IST
इंटरनेट कंपनी याहू ने कहा है कि उसके लगभग 50 करोड़ यूज़र से जुड़ा ब्यौरा संभवत चोरी हो गया है।

कंपनी का कहना है कि 2014 में इस ‘सरकार प्रायोजित कार्रवाई’ में उसके डेटा बेस में सेंधमारी (हैकिंग) कर ये ब्यौरा चुरा लिया गया। यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी साइबर सेंधमारी हो सकती है।

सिलिकन वैली स्थित इस कंपनी ने कहा है कि एक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि 2014 के आखिर में उसके कुछ यूज़र से जुड़ी जानकारी चुरा ली गई थी। कंपनी का मानना है कि यह काम कुछ ‘सरकार प्रायोजित’ तत्वों ने किया है।

याहू का कहना है जो जानकारी चुराई गई है उसमें यूज़र के नाम, ईमेल पते, टेलीफोन नंबर, जन्मतिथि व पासवर्ड आदि शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि वह इस बारे में कानून अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। याहू का मानना है कि इस घटना में कम से कम 50 करोड़ उपयोक्ताओं से जुड़ी जानकारी चोरी हो गई।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yahoo, Hack, Cyber Attack, Yahoo Mail, Verizon, Internet, Yahoo 2014 Hack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.