Xpeng की हाईटेक SUV लॉन्‍च, 5 मिनट की चार्जिंग में दौड़ेगी 200 किलोमीटर

G9 SUV को चीन में चल रहे ऑटो ग्वांगझोउ 2021 में अनाउंस किया गया। इस एसयूवी को Xpeng ने लेटेस्‍ट सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर और हार्डवेयर प्लैटफॉर्म से लैस किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2021 12:44 IST
ख़ास बातें
  • G9 SUV को चीन में चल रहे ऑटो ग्वांगझोउ 2021 में अनाउंस किया गया
  • 2022 के तीसरे क्‍वॉर्टर में लॉन्च हो सकती है एक्‍सपेंग की यह एसयूवी
  • टेक्‍नॉलजी को इस कार के डिजाइन के साथ शानदार तरीके से फ‍िट किया गया है

ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि Xpeng ने अभी इस कार के सारे फीचर्स जैसे- रेंज एस्टिमेट, प्राइसिंग समेत कई चीजों के बारे में खुलासा नहीं किया है।

Xpeng Motors ने उसकी G9 फ्लैगशिप स्मार्ट SUV लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में इस  इलेक्ट्रिक वीकल के बारे में जानकारी दी थी और अब इसे ऑफ‍िशियली अनवील कर दिया है। कार का XPILOT 4.0 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) इसे खास बनाता है, जो ऑटोनॉमस ड्राइविंग की दिशा में एक अहम कदम है। Xpeng की यह एसयूवी महज 5 मिनट की चार्जिंग में 200 किमी तक दौड़ सकती है।

G9 SUV को चीन में चल रहे ऑटो ग्वांगझोउ 2021 में अनाउंस किया गया। इस एसयूवी को Xpeng ने लेटेस्‍ट सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर और हार्डवेयर प्लैटफॉर्म से लैस किया है। यह G9 ब्रैंड का चौथा प्रोडक्‍शन मॉडल है और तमाम इंटरनैशनल सेफ्टी और एनवायरनमेंटल स्‍टैंडर्ड के साथ तैयार हुआ है। इसकी प्रमुख खूबी XPILOT 4.0 ADAS सिस्‍टम है। इस सिस्‍टम से लैस यह Xpeng का पहला प्रोडक्‍शन मॉडल है।
 
जो लोग इस सिस्‍टम के बारे में नहीं जानते, उन्‍हें बता दें कि XPILOT 4.0 एक फुल ड्राइवर असिस्‍टेंट सिस्‍टम है, जो ऑटोनॉमस ड्राइविंग की दिशा में एक अहम कदम है। Xpeng के सीईओ और चेयरमैन हे शियाओपेंग के अनुसार, कंपनी की जी9 फ्लैगशिप स्मार्ट एसयूवी, ग्‍लोबल लेवल पर उसकी विशेषज्ञता को रिप्रजेंट करती है। यह स्मार्ट, सेफ, हरित और सस्‍टनेबल मोबिलिटी की खोज का एक हिस्सा है। 

बात करें इसके डिजाइन की, तो वह शानदार है। फ्रंट साइड में XPENG X रोबोट फेस है, जो इसकी पहचान बनता है। कंपनी ने दो LiDAR सेंसर को हेडलाइट्स में इंटीग्रेट किया है, जो ड्राइवर असिस्‍टेंट तकनीक के साथ काम करते हैं। टेक्‍नॉलजी को इस कार के डिजाइन के साथ शानदार तरीके से फ‍िट किया गया है, जिसमें कोई कमी नजर नहीं आती। कुछ और नोटिस करने लायक फीचर हैं जैसे- रियर स्लैंट ए पिलर, शॉर्ट फ्रंट ओवरहैंड, लॉन्ग रियर ओवरहैंग और 21 इंच के वील्‍स।
Advertisement

G9, चीन का पहला मॉडल होगा, जिसमें गीगाबिट ईथरनेट कम्‍युनिकेशन आर्किटेक्चर होगा, जो एडवांस्‍ड ड्राइवर असिस्‍टेंस, स्मार्ट कॉकपिट और फर्मवेयर OTA अपग्रेड के सपोर्ट को बढ़ावा देगा। XPENG का दावा है कि इन हाईटेक सिस्‍टम की वजह से यह एसयूवी सिर्फ 30 मिनट में FOTA (फर्मवेयर ओवर द एयर) अपडेट हासिल कर सकेगी। यह कार XPENG के X-EEA 3.0 आर्किटेक्चर पर चलती है, जो कंपनी का अपना EV प्लैटफॉर्म है और एसयूवी को वीकल सेफ्टी सिक्‍योरिटी में सुधार करने के काबिल बनाता है।
Advertisement

Xpeng G9 SUV में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन XPower 3.0 पावरट्रेन सिस्टम है, जो इसे सिर्फ 5 मिनट में 200 किमी तक दौड़ने के लिए चार्ज कर देता है। ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि Xpeng ने अभी इस कार के सारे फीचर्स जैसे- रेंज एस्टिमेट, प्राइसिंग समेत कई चीजों के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि ये जानकारियां जल्‍द सामने आने की उम्‍मीद है, क्योंकि कंपनी यह एसयूवी 2022 के तीसरे क्‍वॉर्टर में लॉन्च करने के बारे में सोच रही है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xpeng, Xpeng G9 SUV, China, Xpeng Motors, Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  9. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.