भारत में Xiaomi के पांच साल पूरे होने का जश्न, कंपनी लॉन्च करेगी कई प्रोडक्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर टीज़र में कंपनी ने उन ऑफर्स की एक झलक दी है जिनकी उम्मीद आने वाले हफ्तों में रखनी चाहिए। कंपनी ने नए लॉन्च के बारे में ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 25 जून 2019 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi फास्ट चार्जर और नेकबैंड हेडफोन्स करेगी लॉन्च
  • कंपनी मी रीचार्जेबल एलईडी लैंप भी लाएगी
  • रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को लेकर भी मिल सकती है अहम जानकारी
Xiaomi के भारत में पांच साल पूरे होने वाले हैं। अपनी पांचवीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए कंपनी "Mi Turns 5" फेस्टिवल का आयोजन कर रही है। कंपनी की ओर से पांच हफ्तों तक ऑफर, नए लॉन्च और अन्य डील्स का वादा किया गया है। नए प्रोडक्ट लॉन्च की बात करें तो कंपनी द्वारा मंगलवार को ही Mi Beard Trimmer को लॉन्च किया गया। कंपनी आने वाले दिनों में और प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर टीज़र में कंपनी ने उन ऑफर्स की एक झलक दी है जिनकी उम्मीद आने वाले हफ्तों में रखनी चाहिए। कंपनी ने नए लॉन्च के बारे में ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं बताया है। कुछ रोचक प्रोडक्ट की बात करें तो कंपनी ने एक फास्ट चार्जर, नेकबैंड हेडफोन्स और वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन्स पेश करने की ओर इशारा दिया है। कंपनी मी रीचार्जेबल एलईडी लैंप और मी ट्रक बिल्डर टॉय्ज़ फॉर किड्स भी लाने वाली है।
Advertisement

अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन Xiaomi चीनी मार्केट में 36 वॉट मी यूएसबी चार्जर या 27 वॉट मी यूएसबी चार्जर बेचती है। इनमें से एक प्रोडक्ट को लॉन्च किया जा सकता है। नेकबैंड हेडफोन्स या वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। Mi Rechargeable LED lamp के बारे में शाओमी ने बताया है कि इसका डिज़ाइन बेहद ही सिंपल रहेगा और यह तीन कलर टैंप्रेचर को सपोर्ट करेगा। आखिर में मी ट्रक बिल्डर होगा जिसके 500 पार्ट्स होंगे। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल सिस्टम के साथ आएगा।

कंपनी के टीज़र में एक अहम ऐलान का ज़िक्र नहीं किया है। संभवतः कंपनी इस मौके पर Redmi K20 और Redmi K20 Pro को लेकर भी ऐलान करेगी। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट में 15 जुलाई 2014 को कदम रखा था। यानी 15 जुलाई 2019 को कंपनी का पांचवां साल पूरा होजाएगा। कंपनी इस खास मौके का जश्न बहु-प्रतीक्षित Redmi K20 और Redmi K20 Pro को लॉन्च करके मनाना चाहेगी। देखा जाए तो शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी टीज़र्स में फोन को जुलाई के मध्य में लॉन्च करने की ओर इशारा दिया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.