कंपनी के अनुसार, iPhone 17 Pro को यह 30 मिनट में 64% चार्ज कर सकता है।
Xiaomi Power Bank Retractable Cable 10000 55W में 70 सेंटीमीटर की USB-C केबल दी गई है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। Xiaomi का यह पावरबैंक Retractable Cable मॉनिकर के साथ आता है जो 10000 mAh कैपिसिटी का है। यह 55W आउटपुट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कई कठिन टेस्ट से गुजरा है। यह कठिन हालातों में भी काम कर सकता है। कंपनी ने नीडल पेनिट्रेशन, और हाई टेम्परेचर के साथ भी टेस्ट किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य विशेष फीचर्स के बारे में।
Xiaomi का नया पावरबैंक Retractable Cable 10000 55W नाम से पेश किया गया है। नाम से ही पता चलता है कि इसमें रिट्रेक्टेबल केबल लगी है, और यह 55W फास्ट चार्जिंग दे सकता है। इसकी कीमत 299 युआन (लगभग 4,300 रुपये) है। इसे कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। पावर बैंक को कंपनी ने तीन रंगों में उतारा है जिसमें ब्लैक, गोल्ड और पर्पल शेड्स शामिल हैं। अधिकारिक वेबसाइट से यह खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi Power Bank Retractable Cable 10000 55W में 70 सेंटीमीटर की USB-C केबल दी गई है। यानी यूजर को अलग से केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है। यह मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें USB-C और USB-A पोर्ट्स का सपोर्ट है। कहा गया है कि इससे एकसाथ 3 डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है।
सिंगल डिवाइस को चार्ज करते समय यह 55W की आउटपुट दे सकता है। iPhone 17 Pro को यह 30 मिनट में 64% चार्ज कर सकता है। इसके USB-A पोर्ट से 22.5W की पावर आउटपुट मिल जाती है। पावरबैंक में एक छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है। यह पावरबैंक में बची शेष बैटरी, बैटरी हेल्थ, टेम्परेचर और रियल टाइम आउटपुट को दिखाता है। Xiaomi का यह पावरबैंक कॉम्पेक्ट साइज डिवाइस के रूप में पेश किया गया है। इसके डाइमेंशन 90mm x 50mm x 41 mm हैं। डिवाइस का वजन 260 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी