Xiaomi का नया 10000mAh Power Bank फोन के साथ लैपटॉप को भी करता है चार्ज, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi ने यूके में 67W आउटपुट वाला Power Bank 10000 लॉन्च किया है, जो लैपटॉप तक चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Power Bank 10000 में 67W फास्ट चार्जिंग आउटपुट मिलता है
  • पावर बैंक से एक साथ तीन डिवाइसेज चार्ज किए जा सकते हैं
  • 10,000mAh बैटरी के साथ कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने यूके में अपना नया बजट पावर बैंक Xiaomi Power Bank 10000 (67W) लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक खास इसलिए है क्योंकि यह सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि लैपटॉप जैसे बड़े डिवाइसेज को भी चार्ज करने में सक्षम है। कंपनी इसे पोर्टेबल और मल्टी-डिवाइस यूज को ध्यान में रखकर लेकर आई है। Xiaomi Power Bank 10000 को इससे पहले चीन और यूरोपियन मार्केट में पेश किया जा चुका था और अब यह यूके में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Xiaomi Power Bank 10000 (67W) की कीमत यूके में 32.99 पाउंड रखी गई है। यह पावर बैंक फिलहाल Ice Blue और Tan कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। यूजर्स इसे Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से फिलहाल किसी खास लॉन्च ऑफर या डिस्काउंट की जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Power Bank 10000 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें साइड में एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले भी मौजूद है, जिससे बैटरी लेवल चेक किया जा सकता है। पावर बैंक में एक इनबिल्ट USB Type-C केबल दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक Xiaomi 15 स्मार्टफोन को एक घंटे से कम समय में फुल चार्ज कर सकता है। वहीं iPhone 16 Pro को 30 मिनट में करीब 56 प्रतिशत और M3 iPad Air 11-इंच को करीब 33 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

इनबिल्ट केबल के अलावा, पावर बैंक में एक USB-C और एक USB-A पोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से एक साथ तीन डिवाइसेज चार्ज किए जा सकते हैं। इनपुट चार्जिंग की बात करें तो यह पावर बैंक 65W USB-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे इसे करीब 1.3 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो ट्रैवल के दौरान कम समय में पावर बैंक को चार्ज करना चाहते हैं।

डिजाइन और साइज की बात करें तो Xiaomi Power Bank 10000 का साइज 115 x 66 x 26mm बताया गया है और इसका वजन करीब 247 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन इसे डेली कैरी और ट्रैवल के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाता है। 67W आउटपुट के साथ लैपटॉप चार्जिंग सपोर्ट इसे बजट सेगमेंट में एक अलग पहचान देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.