• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ninebot ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में दौड़ेंगे 40 किलोमीटर

Ninebot ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में दौड़ेंगे 40 किलोमीटर

F30 में बैटरी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, लेकिन यही बैटरी F40 में फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे लगाती है। इसके अलावा, इनमें कुछ काम के फीचर्स भी हैं।

Ninebot ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में दौड़ेंगे 40 किलोमीटर

Ninebot F30 किक स्कूटर की कीमत 539 डॉलर है

ख़ास बातें
  • Xiaomi की साझेदार Ninebot ने दो किक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं
  • दोनों स्कूटर्स क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Indiegogo में हैं लिस्टेड
  • 40 किलोमीटर तक की रेंज के साथ 30 किलोमीटर प्रतिघंटा है टॉप स्पीड
विज्ञापन
किक स्कूटर्स और सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर्स के लिए प्रसिद्ध कंपनी Ninebot ने अपने दो नए किक स्कूटर्स पेश किए हैं। कंपनी की नई F- series के इन सबसे पहले किक स्कूटर्स के मॉडल नंबर F30 और F40 है। दोनों स्कूटर्स फिलहाल क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Indiegogo में क्राउंडफंड के लिए लिस्ट किए गए हैं। फीचर्स से भरे इन किक स्कूटर्स की कीमत को कम रखा गया है और कहीं न कहीं ऐसा युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए हो सकता है। इन इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स की रेंज 40 किलोमीटर है और यह अधिकतम 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकते हैं।

Xiaomi की साझेदार कंपनी Segway-Ninebot ने F30 और F40 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स (Electric Kick Scooters) लॉन्च किए हैं। दोनों इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स फिलहाल क्राउडफंडिंग के लिए Indiegogo पर लिस्ट किए गए हैं। Ninebot Kick Scooter F30 की कीमत 529 डॉलर (लगभग 38,500 रुपये) है और F40 को 629 डॉलर (लगभग 45,600 रुपये) में बेचा जाएगा। इसकी शिपिंग July 2021 में शुरू हो सकती है। शुरुआत में इन इलेक्ट्रिक किक स्कूटर्स को अमेरिका, कनेडा और कुछ एशियाई बाज़ार में बेचा जाएगा। भारत को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की स्पष्टता नहीं है।

Indiegogo की लिस्टिंग से पता चलता है कि इन स्कूटर्स में 10,200mAh क्षमता की बैटरी लगी है, जो F30 को 27 किलोमीटर की रेंज निकालने में मदद करती है। वहीं, F40 की रेंज 40 किलोमीटर की है। परफॉर्मेंस के मामले में भी दोनों अलग है। F30 की टॉप स्पीड जहां 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है, वहीं F40 30 कोलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इनमें इतनी पावर है कि ये दोनों क्रमश:     15% और 20% अधिकतम स्लोप में आसानी से चढ़ सकते हैं। 

F30 में बैटरी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, लेकिन यही बैटरी F40 में फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे लगाती है। इसके अलावा, इनमें कुछ काम के फीचर्स भी हैं। नए किक स्कूटर्स ब्लूटूथ सिक्योरिटी लॉक के साथ आते हैं और IPX5 वाटर रजिस्टेंट हैं। इनमें 2.5W की बिल्ट-इन LED लाइट मिलती है। आरामदायक राइडिंग के लिए इनमें 10-इंच साइज़ के टायर मिलते हैं। इनमें तीन राइडिंग मोड्स भी हैं, जैसे ईको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट मोड। इनकी एक खासियत फोल्डेबल डिज़ाइन भी है। ये आसानी से फोल्ड हो सकते हैं और इन्हें आप आसानी से तंग जगहों पर भी रख सकते हैं। ऐप के जरिए आप क्रूज़ कंट्रोल भी एक्टिवेट कर सकते हैं। खबर को सबसे पहले Gizmochina द्वारा साझा किया गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kick Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »