Xiaomi की यह मैग्नेटिक लाइट आपके पास आते ही हो जाती है ऑन, स्विच का झंझट खत्म!

Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 को गीकविल्स स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर शाओमी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi की यह मैग्नेटिक लाइट आपके पास आते ही हो जाती है ऑन, स्विच का झंझट खत्म!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 की ग्लोबल मार्केट में कीमत $15.99 है
  • Xiaomi मोशन सेंसर नाइट लाइट 2 की खासियत इसका मिनिमिलिस्ट डिजाइन है
  • दीवार या अन्य सरफेस पर लगाने के अलावा इसे फ्लैट सरफेट पर रखा जा सकता है
विज्ञापन
Xiaomi का नया मोशन सेंसर नाइट लाइट 2 एक स्मार्ट और एनर्जी एफिशिएंट लाइटिंग सॉल्यूशन है, जिसे अब ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है। यह मैग्नेटिक लाइट है, जो अलमारी या डोर के आसपास लगाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह मोशन डिटेक्शन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसके पास आने पर यह अपने आप ऑन हो जाता है। क्योंकि यह नाइट लाइट है, इसके ब्राइटनेस लेवल को भी एडजस्ट किया जा सकता है। यह 360 डिग्री रोटेशनल बॉडी के साथ आता है।

Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 की ग्लोबल मार्केट में कीमत 15.99 डॉलर (करीब 1,350 रुपये) रखी गई है। गिज्मोचाइना के अनुसार, इसे गीकविल्स स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर शाओमी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi मोशन सेंसर नाइट लाइट 2 की खासियत इसका मिनिमिलिस्ट डिजाइन है। किसी भी सरफेस पर इसका मैग्नेटिक होल्डर लगाकर उस होल्डर में इसे फिट किया जा सकता है। इसे केवल होल्डर के पास ले जाना होता है और लाइट होल्डर से अपने आप चिपक जाती है। नाइट लाइट होने के नाते इसमें सॉफ्ट लाइट इल्यूमिनेशन मिलता है। ब्राइटनेस को भी अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट किया जा सकता है।

लैंप बॉडी 360° रोटेशन प्रदान करती है, जिससे लाइट को अपनी इच्छानुसार किसी भी कोण पर एडजस्ट किया जा सकता है। दीवार पर लगाने के साथ-साथ इसे किसी फ्लैट सरफेस पर रखा भी जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे अपने हाथ में पकड़ कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। मोशन डिटेक्शन फीचर के चलते इसके पास जाने पर यह अपने आप ऑन हो जाता है और मोशन डिटेक्ट न होने पर बंद हो जाता है।

Xiaomi Motion Sensor Night Light 2 में ब्राइटनेस एडजस्ट करने के दो लेवल मिलते हैं। लो ब्राइटनेस लेवल रात के समय काम आता है और हाई ब्राइटनेस लेवल को अलमारी या बाथरूम आदि जैसी जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 2800K वार्म लाइट कलर टेंप्रेचर भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  2. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  3. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  5. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  6. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  8. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  9. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  10. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »