Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Floor Scrubber 5 लॉन्च किया है। यह 18,000Pa सक्शन, 100°C सेल्फ-क्लीनिंग, एंटी-टैंगल सिस्टम और 45 मिनट की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mijia Wireless Floor Scrubber 5 चीन में नए फीचर्स के साथ लॉन्च
Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए चीन में Mijia Wireless Floor Scrubber 5 लॉन्च कर दिया है। यह नया वेट-एंड-ड्राई फ्लोर क्लीनर दमदार सक्शन, ऑटो सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम और एंटी-टैंगल टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस एक ही समय में फर्श की सफाई और पोछा दोनों का काम कर सकता है।
Xiaomi Mijia Wireless Floor Scrubber 5 को चीन में 1,645 युआन (करीब 23,000 रुपये) की कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
Mijia Wireless Floor Scrubber 5 में 18,000Pa की सक्शन पावर दी गई है। इसका रोलर ब्रश 400rpm की स्पीड से घूमता है और 22.3N का डाउनवर्ड प्रेशर बनाता है, जिससे यह सिर्फ धूल हटाने की बजाय फर्श को अच्छी तरह रगड़कर साफ करता है।
कंपनी ने इसमें 1,000mL का फ्रेश वॉटर टैंक नीचे की ओर लगाया है, जिससे डिवाइस का सेंटर ऑफ ग्रैविटी बेहतर होता है। Xiaomi का कहना है कि इससे हाथों पर पड़ने वाला दबाव करीब 25% तक कम होता है और ब्रश का फर्श पर दबाव 10% तक बढ़ जाता है। डिवाइस में 70 डिग्री स्टीयरिंग एंगल और फॉरवर्ड ट्रैक्शन असिस्ट भी मिलता है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है।
Xiaomi ने इसमें तीन क्लीनिंग मोड्स दिए हैं। साथ ही, इसमें रियल-टाइम फ्रेश वॉटर सिस्टम मिलता है, जो सफाई के दौरान रोलर ब्रश को लगातार साफ पानी से धोता रहता है। इससे गंदा पानी दोबारा फर्श पर फैलने से बचता है।
डिवाइस चार-लेयर के एंटी-टैंगल सिस्टम से लैस आता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम TUV SUD सर्टिफिकेशन टेस्ट पास कर चुका है और बिना जाम हुए 3,000 तक गीले बाल संभाल सकता है। यह फ्लोर स्क्रबर 180 डिग्री फ्लैट-ले मोड को सपोर्ट करता है, जिससे यह बेड और कैबिनेट जैसे फर्नीचर के नीचे 104cm तक आसानी से पहुंच सकता है।
Xiaomi Mijia Wireless Floor Scrubber 5 एक बार चार्ज करने पर 45 मिनट तक चल सकता है और कंपनी के मुताबिक, इससे करीब 334 वर्गमीटर क्षेत्र की सफाई की जा सकती है। चार्जिंग बेस पर रखने के बाद इसमें वन-टच सेल्फ-क्लीनिंग फीचर मिलता है, जो रोलर ब्रश को अपने आप साफ करता है। इसके बाद 100°C हॉट एयर ड्राइंग सिस्टम ब्रश और फिल्टर को सुखा देता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रक्रिया सिर्फ 45dB(A) शोर के साथ पूरी होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी