Xiaomi ने होम अप्लायंसेज में नया फ्लोर स्क्रबर लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro है जो एक वैक्यूम और मॉप क्लीनर है। इसमें में 160°C का हाई टेम्परेचर स्टीम दिया गया है जो कथित तौर पर जिद्दी दागों और बैक्टीरिया को हटाता है। क्लीनर में 26000Pa की सक्शन पावर दी गई है। कंपनी ने इसमें हाई स्पीड रोलर ब्रश भी लगाई है जो 400RPM पर घूमती है।