Xiaomi ने लॉन्च किए स्मार्ट कंट्रोल फीचर वाले नए वाटर प्यूरीफायर्स, जानें कीमत

Mijia Water Purifier Pro Dual-Outlet 1200G की चीन में कीमत 2599 युआन (लगभग 30,400 रुपये) और 1600G की कीमत 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 21:35 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Water Purifier Pro Dual-Outlet 1200G की चीन में कीमत 2599 युआन है
  • 1600G की कीमत 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) है
  • कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में इनके लिए प्री-सेल्स शुरू कर दी है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने स्मार्ट होम एकोसिस्टम में नए Mijia Water Purifiers लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने नए Dual-Effect Water Purifier Pro लाइनअप के तहत दो मॉडल पेश किए हैं, Mijia Water Purifier Pro Dual-Outlet 1200G और 1600G। ये नए मॉडल न केवल स्मार्ट ऐप कंट्रोल और बेहतर प्रदर्शन की पेशकश करते हैं। 1200G मॉडल में इंपोर्टेड RO मेम्ब्रेन और श्रीलंकाई नारियल के छिलके से बना एक्टिवेटेड कार्बन इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi का दावा है कि यह मॉडल सिर्फ 2.5 सेकंड में 150mL कप भर सकता है। वहीं, 1600G मॉडल में जापान के Toray RO मेम्ब्रेन का उपयोग किया गया है, जो 4.71L/min का फ्लो रेट और 98% डीसलिनेशन एफिशिएंसी देता है।

Mijia Water Purifier Pro Dual-Outlet 1200G की चीन में कीमत 2599 युआन (लगभग 30,400 रुपये) और 1600G की कीमत 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) है। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में इनके लिए प्री-सेल्स शुरू कर दी है और शिपमेंट 8 मई से शुरू होगा।
Advertisement

नए Mijia वाटर प्यूरीफायर का डिजाइन Dual Faucet, Dual Waterway है, जो पीने के पानी और घरेलू पानी को अलग-अलग पाइपलाइनों में वितरित करता है। 1200G मॉडल में इंपोर्टेड RO मेम्ब्रेन और श्रीलंकाई नारियल के छिलके से बना एक्टिवेटेड कार्बन इस्तेमाल किया गया है, जिससे शुद्ध पानी की फ्लो रेट 3.2L/min होता है। Xiaomi का दावा है कि यह मॉडल सिर्फ 2.5 सेकंड में 150mL कप भर सकता है। इसके अलावा, घरेलू पानी की फ्लो रेट 5-8L/min रहता है। इस मॉडल में 32% बड़ा PPC फिल्टर भी है, जो पानी का फ्लो और अधिक तेज और प्रभावी बनाता है।

वहीं, 1600G मॉडल में जापान के Toray RO मेम्ब्रेन का उपयोग किया गया है, जो 4.71L/min का फ्लो रेट और 98% डीसलिनेशन एफिशिएंसी देता है। यह मॉडल एक स्मार्ट टच-सेंसिटिव फॉसेट के साथ आता है, जिसमें IPX7 वॉटरप्रूफिंग और 10-लेवल इलेक्ट्रोप्लेटेड फिनिश है।
Advertisement

दोनों मॉडलों में Xiaomi की Zero Stale Water 3.0 टेक्नोलॉजी शामिल है। Mi Home ऐप के जरिए यूजर्स TDS लेवल, फिल्टर लाइफ, पानी की खपत और डिस्पेंसिंग वॉल्यूम को ट्रैक कर सकते हैं। RO फिल्टर की लाइफ 6 साल तक बताई गई है। दोनों मॉडल्स में एक 6-चेंबर लो-नॉइज पंप है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.