Xiaomi ने लॉन्च किया 5-स्टेज प्यूरिफिकेशन और स्मार्ट डिस्प्ले वाला नया वाटर प्यूरिफायर, जानें कीमत

Xiaomi ने चीन में Mijia Water Purifier 800G को लॉन्च किया और इसके बारे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा भी की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Mijia Water Purifier 800G को लॉन्च किया है
  • नया प्यूरीफियार 1,799 युआन (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है
  • इसमें लगने वाले फिल्टर कार्ट्रिज की कीमत 899 युआन (करीब 10,000 रुपये) है

Photo Credit: Weibo (Xiaomi)

Xiaomi ने चीन में अपना लेटेस्ट वाटर प्यूरीफायर, Mijia Water Purifier 800G लॉन्च किया है, जो कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। हालांकि, कीमत के लिहाज से उतना किफायती नहीं है। नया वाटर प्यूरिफायर एक RO कंपोजिट फिल्टर और एक PPC कंपोजिट फिल्टर के साथ आता है, जिससे इसमें डुअल-फिल्टर सिस्टम मिवला है। कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम 5-स्टेज प्यूरीफिकेशन देता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi ने चीन में Mijia Water Purifier 800G को लॉन्च किया और इसके बारे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा भी की। नया प्यूरीफियार 1,799 युआन (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है। वहीं, इसमें लगने वाले प्रत्येक फिल्टर कार्ट्रिज की कीमत 899 युआन (करीब 10,000 रुपये) है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि इसकी लाइफसाइकिल पांच साल की है।

खासियतों की तरफ आते हैं। Mijia Water Purifier 800G में 2.12 लीटर प्रति मिनट का वाटर फ्लो रेट मिलता है, जिसमें शुद्ध पानी के उत्पादन का रेट 70.3% और प्योर वेस्टवाटर रेशियो 2:1 होता है। इसमें पांच स्टेज पर काम करने वाला प्यूरिफिकेशन सिस्टम मिलता है। पानी को साफ करने के लिए इसमें एक RO कंपोजिट फिल्टर और एक PPC कंपोजिट फिल्टर शामिल है।

दोनों फिल्टर कार्ट्रिज में खास RFID चिप्स फिट हैं, जो नकली-असली का अंतर बताने का काम करती हैं। जब फिल्टर की उम्र खत्म होने वाली होती है, तो ये चिप्स प्यूरिफायर पर लगे स्क्रीन पर अलर्ट दिखाते हैं। 
Advertisement

Mijia Water Purifier 800G में एक स्मार्ट डिस्प्ले मिलता है, जो रियल टाइम TDS लेवल और इसके डुअल फिल्टर कार्ट्रिज के जीवनकाल के बारे में बताता है। प्यूरिफायर शुद्ध एक और तकनीक का उपयोग करता है, जो मेन वाटर सप्लाई लाइन में क्लोरीन फ्री पानी की गारंटी देता है। यह फिल्टर क्लॉगिंग को रोकने और फिल्टर कार्ट्रिज के जीवनकाल को बढ़ाने के लिए दो सेल्फ-क्लीनिंग मोड से लैस आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.