Xiaomi का नया स्टैंडिंग AC लॉन्च: 40 सेकंड में ठंडा करेगा रूम, सेल्फ क्लीनिंग भी शामिल! जानें कीमत

Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP की कीमत 4,999 युआन (लगभग 59,300 रुपये) रखी गई है, लेकिन सरकार की सब्सिडी के बाद यह 3,999 युआन (लगभग 47,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 4,999 युआन (लगभग 59,300 रुपये) रखी गई है
  • एसी को Xiaomi के HyperOS Connect सिस्टम का सपोर्ट मिला है
  • यह Mijia ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट की लिस्ट में एक और नाम जोड़ दिया है। कंपनी ने चीन में Mijia Ultra-Efficient Standing Air Conditioner (3HP) को लॉन्च कर दिया है। यह नया फ्लोर-स्टैंडिंग एसी उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें तेज कूलिंग, हीटिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। एसी को Xiaomi के HyperOS Connect सिस्टम का सपोर्ट मिला है, जिससे यह Mijia ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। 

Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP की कीमत 4,999 युआन (लगभग 59,300 रुपये) रखी गई है, लेकिन सरकार की सब्सिडी के बाद यह 3,999 युआन (लगभग 47,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। नया मॉडल फिलहाल JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तरह आते हैं। पिछले मॉडल्स की तुलना में इस बार एयरफ्लो को लेकर बड़ा अपग्रेड मिला है। जहां पहले जनरेशन में 1,200m³/h एयरफ्लो मिलता था, वहीं अब यह 1,752m³/h तक पहुंच चुका है। साथ ही, इसका एयर आउटलेट एरिया अब 2,600cm² हो गया है, जो कि पिछले मॉडल से 117% ज्यादा है। 181mm का बड़ा आउटलेट और 115 डिग्री वाइड स्विंग एंगल इसे बड़े या अजीब शेप वाले रूम्स के लिए भी परफेक्ट बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 13 मीटर तक हवा फेंक सकता है।

एसी को Xiaomi के HyperOS Connect सिस्टम का सपोर्ट मिला है, जिससे यह Mijia ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें शेड्यूलिंग, रियल-टाइम मेंटेनेंस अलर्ट और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Xiao AI वॉयस कंट्रोल सपोर्ट भी इसमें दिया गया है और 122 से ज्यादा सिस्टम चेक्स रिमोटली किए जा सकते हैं, जिससे इसकी सर्विसिंग और मेंटेनेंस आसान हो जाती है।
Advertisement

Xiaomi का यह नया प्रोडक्ट एक्स्ट्रीम क्लाइमेट के लिए भी तैयार किया गया है। इसका आउटडोर यूनिट खुद कंपनी का डेवलप किया हुआ Xiao Jin Gang सिस्टम है, जो -32 डिग्री C से लेकर 60 डिग्री C तक की टेम्परेचर रेंज में काम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 40 सेकंड में कूलिंग और 80 सेकंड में हीटिंग कर सकता है। इसके अंदर एक हाई-एफिशिएंसी कंप्रेसर और हीट एक्सचेंजर दिया गया है जो कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस देता है।
Advertisement

सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम भी इसमें पूरी तरह ऑटोमेटेड है। यह खुद ही फिन्स को फ्रीज करता है, फिर रिंस करता है और फिर 56 डिग्री C पर हीट ड्राई करता है ताकि अंदर के सभी बैक्टीरिया और फंगल पार्टिकल्स खत्म हो जाएं। इसका एयर फिल्टर 99% बैक्टीरिया को खत्म करने का दावा करता है, जिसमें E. coli और Staphylococcus जैसे कॉमन बैक्टीरिया शामिल हैं। जहां इनडोर यूनिट की ऊंचाई करीब 1868mm है, वहीं आउटडोर यूनिट का वजन 39kg है और इसका साइज 943 × 670 × 396mm है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.