Xiaomi का नया गैस वाटर हीटर लॉन्च: 16 लीटर कैपेसिटी, मोबाइल से हो जाता है कंट्रोल, जानें कीमत

नए Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro में 16 लीटर प्रति मिनट की हॉट वॉटर डिलीवरी मिलती है। इसमें 30.0kW थर्मल लोड और 25K टेम्परेचर राइज सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro चीन में लॉन्च
  • 16-लीटर कैपेसिटी, 99% तक वाटर सॉफ्टनिंग सपोर्ट
  • फिलहाल 4,999 युआन (करीब 61,000 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर सेल शुरू

Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro की चीन में कीमत 5499 युआन (लगभग 67,100 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपना नया प्रीमियम स्मार्ट अप्लायंस Mijia Smart Gas Water Heater Pro पेश कर दिया है। यह गैस वॉटर हीटर 16-लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें डुअल-कोर वाटर सॉफ्टनिंग सिस्टम दिया गया है, जो पानी की हार्डनेस को काफी हद तक कम करने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए यूजर्स को बेहतर स्किन और हेयर केयर के साथ हाई-ग्रेड सेफ्टी का अनुभव मिलेगा। इसमें TSI (Turbo Smart Increase) बूस्टर पंप सिस्टम दिया गया है, जो 10 मीटर तक लिफ्ट सपोर्ट करता है और वॉटर आउटपुट को 180% तक बढ़ा देता है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro की चीन में कीमत 5499 युआन (लगभग 67,100 रुपये) रखी गई है। हालांकि, कंपनी इसे 4999 युआन (करीब 61,000 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध करा रही है। यह डिवाइस शुरुआत में सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया गया है और फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस नए वाटर हीटर में 16 लीटर प्रति मिनट की हॉट वॉटर डिलीवरी मिलती है। इसमें 30.0kW थर्मल लोड और 25K टेम्परेचर राइज सपोर्ट है। इसके साथ डुअल-लूप कॉन्स्टेंट टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो पानी के टेम्परेचर को बैलेंस रखने में मदद करता है।

Xiaomi ने इसमें डुअल-कोर वॉटर सॉफ्टनिंग सिस्टम दिया है, जिसमें बिल्ट-इन रेजिन बीड्स कैल्शियम और मैग्नीशियम आयन को फिल्टर करके पानी को मुलायम बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम हार्डनेस को 450mg/L से घटाकर सिर्फ 20mg/L तक ला सकता है। इसके साथ चार-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम भी मिलता है, जिसमें मैग्नेटाइजेशन, मेश फिल्टर, सिल्वर-आयन मॉड्यूल और डिऑक्सीजनेशन फॉस्फेट शामिल हैं।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें TSI बूस्टर पंप सिस्टम दिया गया है, जो 10 मीटर तक लिफ्ट सपोर्ट करता है और वॉटर आउटपुट को 180% तक बढ़ा देता है। कंपनी कहती है कि इससे प्रीहीटिंग टाइम भी 50% तक कम हो जाता है। इसके अलावा इसमें CQC लेवल 1 लो-नॉइज डिजाइन है, जिसमें सील्ड कंबशन चैम्बर, वाइड-ब्लेड फैन और मल्टी-लेयर साउंडप्रूफिंग शामिल है।

Advertisement

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro HyperOS और Mi Home ऐप सपोर्ट करता है। इसमें ड्रॉअर-स्टाइल सॉल्ट टैंक है, जिसमें आसानी से सॉल्ट ब्लॉक डाला जा सकता है और ऐप के जरिए यूजर्स को सॉल्ट रिफिल अलर्ट भी मिलते हैं। यह अप्लायंस Xiaomi के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से कनेक्ट होकर दूसरे डिवाइसेज के साथ भी ऑटोमेशन सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.