Xiaomi ने लॉन्च की Mijia मल्टी फंक्शनल पोर्टेबल फ्लैशलाइट, 30 घंटे तक चलेगी बैटरी और दमदार रोशनी

Mijia फ्लैशलाइट में 1000 लुमेन वाली एक पावरफुल मेन लाइट है, जो 150 मीटर तक रोशनी प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Multi-Functional Portable Flashlight में 1000 लुमेन वाली लाइट है।
  • Mijia Multi-Functional Portable Flashlight में 3100mAh की बैटरी है।
  • Xiaomi Mijia मल्टी फंक्शनल पोर्टेबल फ्लैशलाइट की कीमत 129 युआन है।

Xiaomi Mijia Multi-Functional Portable Flashlight में 3100mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने मिजिया मल्टी-फंक्शनल पोर्टेबल फ्लैशलाइट लॉन्च की है। इस फ्लैशलाइट में 3100mAh की लिथियम बैटरी है, जो कि 30 घंटे तक चल सकती है। Mijia फ्लैशलाइट में 1000 लुमेन वाली एक पावरफुल मेन लाइट है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Multi-Functional Portable Flashlight के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Multi-Functional Portable Flashlight Price


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia मल्टी फंक्शनल पोर्टेबल फ्लैशलाइट की कीमत क्राउडफंडिंग के दौरान 89 युआन (लगभग 1,086 रुपये) है और इसकी रिटेल कीमत 129 युआन (लगभग 1,504 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह टॉर्च बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर 18 सितंबर से मिलेगी।


Xiaomi Mijia Multi-Functional Portable Flashlight Specifications


Mijia फ्लैशलाइट में एक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। वजन में हल्की होने के चलते यह बैकपैक या जेब में बिना वजन बढ़ाए आसानी से फिट हो जाती है। स्लीक ब्लैक डिजाइन के साथ टॉर्च आउटडोर कैंपिंग ट्रिप से लेकर घरेलू इस्तेमाल तक कई कंडीशन में अच्छी तरह से काम करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टॉर्च का वजन सिर्फ 125 ग्राम है और डायमीटर 3 सेमी है।
Advertisement

Mijia फ्लैशलाइट में 1000 लुमेन वाली एक पावरफुल मेन लाइट है, जो 150 मीटर तक रोशनी प्रदान कर सकती है। यह तीन एडजेस्टेबल ब्राइटनेस सेटिंग्स प्रदान करती है, जिसमें आउटडोर इस्तेमाल के लिए हाई ब्राइटनेस, क्लोज-रेंज लाइटिंग के लिए मीडियम और इनडोर सॉफ्टर लाइटिंग के लिए लो शामिल है। यह टॉर्च 4 लाइटिंग मोड प्रदान करती है, जिसमें हाई ब्राइटनेस, एंबिएंट लाइट, कैंडलाइट और इमरजेंसी मोड शामिल हैं। आउटडोर या कोजी इनडोर सेटिंग्स के लिए एंबिएंट लाइट मोड में एडजेस्टेबल कलर टेंप्रेचर (4000K, 3300K और 2700K) हैं। कैंडलाइट मोड एक सॉफ्ट टिमटिमाती मोमबत्ती के जैसे काम करता है जो कि रात के समय शांत लाइट के लिए बेस्ट है।

टॉर्च में 3100mAh की लिथियम बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज में 30 घंटे तक चल सकती है। इस टॉर्च को IP65 रेटिंग दी गई है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके चलते इसे बाहर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग पोर्ट को सॉफ्ट रबर सील से प्रोटेक्ट किया गया है, जिससे बेहतर ड्यूराबिलिटी मिलती है। आउटडोर फंक्शनेलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इस टॉर्च में नीचे की ओर एक हुक आता है, जिससे कैंपिंग ट्रिप के दौरान इसे लटकाना आसान हो जाता है। इसमें रात के दौरान अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए एक इमरजेंसी एसओएस मोड भी शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mijia Flashlight, Xiaomi, Mijia

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.