Xiaomi के नए MIJIA Floor Fan Pro को बॉक्स में कर सकते हैं बंद, इस कीमत में हुआ लॉन्च

MIJIA के नए फ्लोर फैन का डिजाइन स्लीक है। इसकी मोटाई 8.7cm है। यह पोर्टेबल है और इसके एक बॉक्स में बंद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मई 2024 17:17 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA DC वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर फैन प्रो को चीन में लॉन्च किया गया है
  • नए फ्लोर फैन को चीन में 399 युआन (करीब 4,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है
  • इसका मैक्सिमम एयर वॉल्यूम 25 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट है

Xiaomi MIJIA फ्लोर फैन को चीन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने MIJIA DC Variable Frequency Floor Fan Pro (चाइनीज भाषा से अनुवादित) लॉन्च किया है, जो कुछ स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है। नए मीजिया फैन 7-विंग ब्लेड डिजाइन के साथ आता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 25 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट का मैक्सिमम एयर वॉल्यूम देने में मदद करता है। यह 18W Type-C मोबाइल पावर सप्लाई का इस्तेमाल करता है। Mijia का दावा है कि नया फ्लोर फैन शांत होने के साथ पावरफुल भी है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

MIJIA DC वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर फैन प्रो को चीन में लॉन्च किया गया है। नया फ्लोर फैन देश में 399 युआन (करीब 4,700 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारत सहित अन्य देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है।

MIJIA के नए फ्लोर फैन का डिजाइन स्लीक है। इसकी मोटाई 8.7cm है। यह पोर्टेबल है और इसके एक बॉक्स में बंद कर सकते हैं। नया फ्लोर फैन 7-विंग ब्लेड डिजाइन से लैस आता है, जिसका मैक्सिमम एयर वॉल्यूम 25 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट है। इसमें दो या चार नहीं, बल्कि पूरे 100 अलग-अलग एयर स्पीड मोड मिलते हैं।
 

MIJIA DC Variable Frequency Floor Fan Pro को बॉक्स में बंद करके रखा जा सकता है

Advertisement
Photo Credit: Xiaomi


नए फ्लोर फैन में कुछ स्मार्ट फीचर्स भी हैं। इसे रिमोट और टच दोनों तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें Xiaomi का Xiaoai वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है, जिसके जरिए आप इस फैन को आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स पंखे की स्पीड, उसकी डायरेक्शन आदि को बदल सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को इस फैन को MIJIA ऐप के जरिए मोबाइल से कनेक्ट करना होगा। इसमें 18W टाइप-सी पोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि पंखे का ऑपरेटिंग साउंड 26.8 dB जितना कम है।

हाल ही में कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में एक 45W GaN चार्जर भी लॉन्च किया था। चार्जर की खासियतों में से एक इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह फास्ट चार्जिंग आउटपुट के साथ सेफ्टी का भी ख्याल रखता है। Xiaomi 45W GaN चार्जर PD 3.0, QC 3.0 और PPS सहित कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसके जरिए स्मार्टफोन, टैबलेट सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, शाओमी का कहना है कि यह iPhone 15 सीरीज के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi fan, Xiaomi Floor Fan, Xiaomi Mijia, Mijia
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.