• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का यह इलेक्ट्रिक कुकर कुकिंग के साथ करता है स्टीमिंग भी! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi का यह इलेक्ट्रिक कुकर कुकिंग के साथ करता है स्टीमिंग भी! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L को 169 युआन (करीब 2,000 रुपये) में लॉन्च किया है।

Xiaomi का यह इलेक्ट्रिक कुकर कुकिंग के साथ करता है स्टीमिंग भी! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker को लॉन्च किया
  • 1.5-लीटर इलेक्ट्रिक कुकर में स्टीमिंग सेक्शन भी मिलता है
  • अंडे को सुरक्षित रूप से पकाने के लिए इसमें एक Egg स्लॉट भी मिलता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L (MEC01) को लॉन्च किया है। Xiaomi का इलेक्ट्रिक कुकर 1.5-लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और 1000W पावर से लैस है। इसमें NTC सटीक टेंप्रेचर कंट्रोल फीचर मिलता है, जो अलग-अलग तरह का खाना पकाने की सुविधा देता है। इलेक्ट्रिक कुकर पांच टेंप्रेचर लेवल तक सपोर्ट करता है, जिसमें धीमी स्पीड से खाना पकाने के लिए 1-2 लेवल, स्टीम में पकाने के लिए 3-4 और उबालने के लिए 5 लेवल हैं। इसमें खाना पकाने के साथ स्टीमिंग भी की जा सकती है। Xiaomi का इलेक्ट्रिक कुकर में छह प्रीसेट मोड मिलते हैं, जिनमें हॉटपॉट, स्टीमिंग, नूडल्स, सूप, कस्टम सेटिंग्स और गर्म रखना शामिल हैं।

Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L को 169 युआन (करीब 2,000 रुपये) में लॉन्च किया है। गिज्मोचाइना के अनुसार, यह JD.com पर 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) के प्रोमोशनल प्राइस पर 4 सितंबर से उपलब्ध होगा।

Xiaomi Mijia इलेक्ट्रिक कुकर का वजन 1.4 किलोग्राम है। इसमें खाना पकाने के साथ-साथ चीजों को स्टीम करने के लिए एक अलग स्टीमिंग सेक्शन भी मिलता है। इसके अलावा, अंडे को सुरक्षित रूप से पकाने के लिए एक एग (Egg) स्लॉट भी मिलता है। पानी जमा होने से रोकने के लिए इसमें एक बेस ड्रेनेज होल भी है। खाने को बिना खोले जांचने के लिए एक ट्रांसपेरेंट ढक्कन भी दिया गया है। खाना पकाने के बाद, डिवाइस अपने आप 8 घंटे के वार्मिंग मोड पर स्विच हो जाता है, जिससे खाना लंबे समय तक समान तापमान में गर्म रहता है। इसमें एक मैनुअल वार्मिंग मोड भी है, जहां यूजर्स 24 घंटे की अवधि तक तापमान को एडजस्ट कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिए, इस Xiaomi प्रोडक्ट में संवेदनशील थर्मोस्टेट मिलता है जो पानी का लेवल कम होने का पता लगाता है और भोजन को जलने से रोकने के लिए अपने आप हीटिंग को बंद कर देता है। इसमें एक ब्लास्ट-प्रूफ ग्लास लिड मिलती है। वहीं, स्टीमर हीट-रेजिस्टेंट PP (पॉलीप्रोपाइलीन) से बना है।

इसमें खाना पकाने के लिए हॉटपॉट, स्टीमिंग, नूडल कुकिंग, सूप बनाना, कस्टम सेटिंग्स और कीप वार्म प्रीसेट कुकिंग मोड मिलते हैं। खाने को धीमी स्पीड से पकाने, भाप देने और उबालने के लिए इसमें पांच लेवल तक मिलते हैं। Xiaomi Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L 1000W की मैक्सिमम पावर के साथ फास्ट और कुशल खाना पकाने का दावा करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »