Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च

Xiaomi ने Mijia Body Fat Scale 4 Pro लॉन्च किया है। इसमें USB Type-C चार्जिंग, 150 दिन की बैटरी और बॉडी डेटा ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 सितंबर 2026 07:14 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Body Fat Scale 4 Pro में 150 दिन की बैटरी मिलेगी
  • USB Type-C चार्जिंग और Body Data Tracking फीचर दिया गया है
  • क्राउडफंडिंग में इसकी शुरुआती कीमत 129 युआन रखी गई है

Xiaomi Mijia Body Fat Scale 4 Pro 150 दिन की बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी Mijia सीरीज में नया Body Fat Scale 4 Pro पेश किया है। यह कंपनी का पहला ऐसा बॉडी फैट स्केल है, जिसे बार-बार बैटरी बदलने के बजाय सीधे चार्ज किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। Xiaomi के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर यह स्केल 150 दिनों तक काम कर सकता है। इसमें वजन के साथ शरीर से जुड़े आंकड़ों में समय के साथ होने वाले बदलाव को देखने की सुविधा भी दी गई है।

Xiaomi Mall ने Weibo पर इस नए स्केल की जानकारी दी है। चीन में Xiaomi Mall और Xiaomi Youpin पर इसकी क्राउडफंडिंग के लिए बुकिंग शुरू हुई है। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 129 युआन यानी करीब 1,800 रुपये है। वहीं, क्राउडफंडिंग खत्म होने के बाद इसकी तय कीमत 199 युआन यानी करीब 2,800 रुपये होगी। चीन में इसकी बुकिंग 21 सितंबर सुबह 10 बजे से 23 सितंबर सुबह 9:59:59 बजे तक चलेगी।

Advertisement

Mijia Body Fat Scale 4 Pro में बिल्ट-इन लिथियम बैटरी दी गई है। इसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी 150 दिनों तक चल सकती है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि 150 दिनों का आंकड़ा कितनी बार वजन मापने के आधार पर निकाला गया है। इस स्केल में Body Data Trends फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर सिर्फ उस समय का वजन देखने के बजाय पुराने आंकड़ों के साथ तुलना कर सकता है। यानी समय के साथ वजन और शरीर से जुड़े माप में हुए बदलावों को एक साथ देखा जा सकेगा।

इसके अलावा इसमें Pet-Holding Weighing Mode भी दिया गया है, जिसका मतलब है कि व्यक्ति अपने पालतू जानवर को गोद में लेकर उसका वजन भी माप सकता है। Mijia Body Fat Scale 4 Pro में शरीर से जुड़े आंकड़े मापने के लिए Dual-Frequency Bioelectrical Impedance तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi का दावा है कि इसके आंकड़ों का DEXA स्कैन के साथ संबंध 0.93 से ज्यादा है। DEXA एक ऐसी स्कैन तकनीक है, जिसका इस्तेमाल शरीर की बनावट और उसमें मौजूद फैट आदि को मापने के लिए किया जाता है।

Mijia Body Fat Scale 4 Pro की क्राउडफंडिंग फिलहाल चीन तक सीमित है। Xiaomi ने अभी भारत या दूसरे देशों में इसकी बिक्री को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। चीन में क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 129 युआन है, जबकि बाद में इसकी तय कीमत 199 युआन होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.