Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro भारत में लॉन्च, मानव सेंसिंग mmWave रडार के साथ दमदार एयरफ्लो सपोर्ट

Xiaomi ने घर को ठंडा करने के लिए नया Mijia Air Conditioner Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro की 1.5hp यूनिट में ड्यूल mmWave रडा है।
  • Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro में ड्यूल सिलेंडर इन्वर्टर कंप्रेसर है।
  • Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro की कीमत 3,999 युआन है।

Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro में ड्यूल mmWave रडार है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने घर को ठंडा करने के लिए नया Mijia Air Conditioner Pro लॉन्च कर दिया है। Mijia Air Conditioner Pro की 1.5 हॉर्सपावर यूनिट में ड्यूल mmWave रडार है जो कि रियल टाइम इंसानों की उपस्थिति को ट्रैक करते हैं। Mijia Air Conditioner Pro में एक ड्यूल सिलेंडर वाला इन्वर्टर कंप्रेसर है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro Price


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro की कीमत 3,999 युआन (लगभग 47,166 रुपये) है। 


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro Specifications


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro की 1.5 हॉर्सपावर यूनिट में ड्यूल mmWave रडार है जो कि रियल टाइम इंसानों की उपस्थिति को ट्रैक करते हैं। सिस्टम यह पता लगा सकता है कि आप कमरे में कहां हैं। इसके अलावा यह तय कर सकता है कि आपके लिए कूलिंग भेजी जाए या ठंडी हवा से बचाव के लिए इसे रिडायरेक्ट किया जाए। यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो आमतौर पर महंगे एसी में मिलती है, लेकिन इस कंज्यूमर ग्रेड एसी यूनिट में दी गई है। रडार इंटीग्रेशन एनर्जी सेविंग में भी मदद करता है। अगर सिस्टम को लगता है कि आस-पास कोई नहीं है तो यह लो-पावर मोड में चला जाता है। वापस अंदर आने पर यह चुपचाप वापस ऑन हो जाता है। Xiaomi का कहना है कि यह इंटेलीजेंट कंट्रोल पावर्ड Lingyun AI इंजन पर बेस्ड और क्लाउड बेस्ड सीन रिकॉग्निशन से सपोर्ट मिलता है। इससे सालाना लगभग 361 kWh की बचत हो सकती है।

Mijia Air Conditioner Pro में एक ड्यूल सिलेंडर वाला इन्वर्टर कंप्रेसर है, जिसे डबल रो कंडेनसर और इवेपोरेटर के साथ लिंक किया गया है, जिससे यह अत्यधिक तापमान में भी गर्म और ठंडा हो सकता है। सर्दियों में -35 डिग्री सेल्सियस से लेकर गर्मियों में 65 डिग्री सेल्सियस तक में राहत प्रदान करता है। इसे APF 5.65 रेट किया गया है। यूनिट हाइपरओएस कनेक्ट का सपोर्ट करती है और Mi Home और Xiao Ai वॉयस एसिस्टेंट के साथ काम करती है। यह एसी OTA अपडेट भी पा सकता है। यूजर्स पसंदीदा मोड को कस्टमाइज भी कर सकते हैं या एक्टिविटी या दिन के समय के आधार पर प्रीसेट सीन का उपयोग कर सकते हैं।

इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट के लिए 56 डिग्री सेल्सियस का सेल्फ-क्लीनिंग साइकिल, साथ ही एक एंटीबैक्टीरियल फिल्टर जो 99 प्रतिशत से ज्यादा सामान्य कीटाणुओं को हटाने के लिए रेट किया गया है। यह एयर फ्लो में 830m³/h की स्पीड प्रदान करता है, जबकि साइलेंट मोड में 18dB(A) की साइलेंट स्पीड से काम करता है। डिजाइन के लिहाज से यह स्लीक और कॉम्पैक्ट है। इनडोर यूनिट का वजन सिर्फ 13 किलोग्राम है और इसे सिर्फ 35 सेमी वर्टिकल स्पेस और 2 सेमी टॉप क्लीयरेंस की जरूरत होती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.