Xiaomi ने लॉन्च किया नया AC, कमरे में इंसानों को पहचान करके करेगा कूलिंग, 65 डिग्री की गर्मी में भी होगी ठंडक

Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Air Conditioner Pro की कैपेसिटी 1.5 टन है।
  • Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro की कीमत ¥3,999 (लगभग 46,837 रुपये) है।
  • Xiaomi Mi Air Conditioner Pro की APF 5.65 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग है।

Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro की कैपेसिटी 1.5 टन है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro लॉन्च कर दिया है। एसी में बॉटम-इनलेट, टॉप-आउटलेट एयरफ्लो डिजाइन दिया गया है। एसी में APF 5.65 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग दी गई है। यह एसी वॉयस कमांड फीचर का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro Price


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro 1.5HP की कीमत ¥3,999 (लगभग 46,837 रुपये) है। Mijia Air Conditioner Pro आज रात 8 बजे से बिक्री के लिए JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Xiaomi ने ऑफिशियर स्तर पर चीन के बाहर अपने स्मार्ट एयर कंडीशनर पेश नहीं किए हैं।


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro Specifications


Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro में बॉटम-इनलेट, टॉप-आउटलेट एयरफ्लो डिजाइन दिया गया है, जिसके लिए रूफ से सिर्फ 2 सेमी की जगह की जरूरत होती है। यह बेहतर एयरफ्लो के लिए कमरों के अंदर हवा प्रदान करता है। एक ड्यूल मिलीमीटर-वेव रडार सिस्टम 7-मीटर रेंज और 180° फील्ड ऑफ व्यू के अंदर इंसानों का पता लगाता है, लोगों पर डायरेक्ट हवा न पहुंचाने या किसी की नजदीकी के आधार पर हल्की कूलिंग के लिए एयरफ्लो को एडजस्ट करता है।

Mi Air Conditioner Pro की APF 5.65 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग है। इसे ड्यूल रो कंडेनसर और इवेपोरेटर के साथ तैयार किया गया है, जो 30 सेकंड में तेजी से कूलिंग करने और 60 सेकंड में तेजी से गर्म करता है। इसकी लिटिल किंग कांग आउटडोर यूनिट को पीक गर्मी या सर्दी में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो -35 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करने और 65 डिग्री सेल्सियस में ठंडा करने में मदद करती है। यह AC Xiaomi के हाइपरकनेक्ट प्लेटफॉर्म के जरिए स्मार्ट फीचर का भी सपोर्ट करता है। यूजर्स Mi Home ऐप या Xiao AI का इस्तेमाल करके वॉयस कमांड के जरिए एयर कंडीशनर को कंट्रोल और कस्टमाइज कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  7. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  8. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  9. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  10. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.