Xiaomi ने लॉन्च किया 13 मीटर तक हवा फेंकने वाला Xiaomi Mijia स्मार्ट फैन, जानें कीमत

इसमें कंपनी ने 100 से ज्यादा वाइंड स्पीड एडजस्ट करने का ऑप्शन दिया है।  

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 20:04 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी का ये स्मार्ट फैन 1500m³/h एयरफ्लो देता है।
  • कंपनी ने 100 से ज्यादा वाइंड स्पीड एडजस्ट करने का ऑप्शन दिया है।
  • इसमें स्मार्ट होम डिवाइस सपोर्ट भी है।

शाओमी का ये स्मार्ट फैन 1500m³/h एयरफ्लो देता है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने होम अप्लायंसेज सेग्मेंट में नया फैन लॉन्च किया है जो एक सर्कुलेटिंग फैन है। Mijia सर्कुलेटिंग फैन कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे डेस्कटॉप पर इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही फर्श पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरत के अनुसार यह कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें फंक्शन और टेक्नोलॉजी का अच्छा तालमेल बैठाया है जिससे यह यूजर की जिंदगी को आरामदेह बनाता है। आइए जानते हैं डिटेल। 
 

Xiaomi Mijia fan price

Xiaomi Mijia स्मार्ट फैन के लिए कंपनी ने कहा है कि यह शाओमी क्राउडफंडिंग के माध्यम से उपलब्ध होगा जो कि 6 मार्च को शुरू होगी। स्पेशल क्राउडफंडिंग के तहत फैन की कीमत (via) 299 युआन (लगभग 3,500 रुपये) बताई गई है। जबकि इसका रिटेल प्राइस 349 युआन बताया गया है। 
 

Xiaomi Mijia Fan Specifications

शाओमी का ये स्मार्ट फैन 1500m³/h एयरफ्लो देता है। यह 13 मीटर की दूरी तक हवा फेंक सकता है। कंपनी का कहना है कि 2 मिनट में हवा का सर्कुलेशन पूरे घर में पैदा हो जाता है। जिससे दूषित को हवा घर में रुकने से रोका जा सकता है। यह 120 डिग्री तक अपने आप ही घूम सकता है। यह इसकी हॉरिजॉन्टल (दांए से बांए) ऑसिलेशन है। जबकि वर्टिकली (ऊपर से नीचे) यह फैन 105 डिग्री तक घूम सकता है। इसमें कंपनी ने 100 से ज्यादा वाइंड स्पीड एडजस्ट करने का ऑप्शन दिया है।  

इतना ही नहीं, इसमें स्मार्ट होम डिवाइस सपोर्ट भी है। कंपनी के Xiaomi Home App के माध्यम से इसे स्मार्ट होम ईकोसिस्टम में कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें Xiao Ai वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। यानी कि केवल वॉयस कमांड से ही इसे दूर बैठे कंट्रोल किया जा सकता है। यह Xiaomi HyperOS Connect सपोर्ट के साथ आता है। क्राउडफंडिंग अभियान के तहत कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स भी इसके साथ जीतने का मौका दे रही है जिसमें Xiaomi Mijia No-fog Humidifier भी शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.