अब सिंगल चार्ज में 55 km चलेगा Xiaomi Electric Scooter 4 Pro, मिला OTA अपडेट

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro को यूरोप में 799 यूरो (करीब 66,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Electric Scooter 4 Pro कुल 700W का आउटपुट जनरेट कर सकता है
  • इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है
  • इसकी रेंज को 45 km से बढ़ाकर 55 km कर दिया गया है

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro को यूरोप में 799 यूरो (करीब 66,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था

Xiaomi ने जून में अपना Electric Scooter 4 Pro यूरोप में लॉन्च किया था, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 45 km थी। अब, कंपनी ने एक ओवर द एयर (OTA) अपडेट के जरिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज को बढ़ा दिया है। जी हां आपने सही पढ़ा, रेंज को अपडटे के जरिए भी बढ़ाया जा सकता है। Xiaomi के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Segway-Ninebot द्वारा बनाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है।

NotebookCheck के अनुसार, जून में यूरोप में लॉन्च हुए Xiaomi Electric Scooter 4 Pro की 45 km की सिंगल चार्ज रेंज को OTA अपडेट के जरिए 55 km तक बढ़ा दिया गया है। ई-स्कूटर पहले से ही नीदरलैंड, फ्रांस और स्पेन सहित कई यूरोपीय देशों में उपलब्ध है।
Advertisement

Electric Scooter 4 Pro कुल 700W का आउटपुट जनरेट कर सकता है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेटेड पावर 350W है और यह 474Wh (12,400 mAh) क्षमता के बैटरी पैक से लैस है।  इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो का वजन 16.5 किलोग्राम है और डाइमेंशन 1,198 x 484 x 1,240 mm है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 120 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो की अन्य खूबियों की बात करें, तो इसके पिछले पहिये पर एक एडवांस डबल-एक्शन डिस्क ब्रेक फिट किया गया है, साथ ही बेहतर कंट्रोल के लिए इसके आगे वाले पहिए पर एक E-ABS सिस्टम और काइनेटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम (KERS) मौजूद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्फ-रिपेयरिंग कोटिंग के साथ 10-इंच के सेल्फ-सीलिंग टायर दिए गए हैं।
Advertisement

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro को यूरोप में 799 यूरो (करीब 66,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.