45 km रेंज वाला Xiaomi Electric Scooter 4 Pro लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Xiaomi ने लॉन्च इवेंट में बताया है कि Electric Scooter 4 Pro को 799 यूरो (करीब 66,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।

45 km रेंज वाला Xiaomi Electric Scooter 4 Pro लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro की कीमत 799 यूरो है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro को 799 यूरो (करीब 66,000 रुपये) है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 km/hr है
  • सिंगल चार्ज में 45 km चलता है शाओमी का यह लेटेस्ट स्कूटर
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना लेटेस्ट और अभी तक का सबसे दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर यूरोप में लॉन्च किया है, जिसका नाम Electric Scooter 4 Pro है। Xiaomi के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Segway-Ninebot द्वारा बनाया गया है, जबकि इसके पिछले मॉडल - Electric Scooter 3 Lite को Navee द्वारा बनाया  गया था। हालांकि, दिखने में लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी हद तक अपने पिछले मॉडल्स के समान ही है। शाओमी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो सिंगल चार्ज में 45 km की रेंज देगा और इसकी टॉप स्पीड 25 km/hr होगी।

Xiaomi ने लॉन्च इवेंट में बताया है कि Electric Scooter 4 Pro को 799 यूरो (करीब 66,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह यूरोपीय मार्केट में कब उपलब्ध होगा। शाओमी ने अभी तक भारतीय मार्केट में अपने किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के देश में लॉन्च होने की काफी कम संभावना है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Electric Scooter 4 Pro कुल 700W का आउटपुट जनरेट कर सकता है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेटेड पावर 350W है और यह 474Wh (12,400 mAh) क्षमता के बैटरी पैक से लैस है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 45 km है। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो का वजन 16.5 किलोग्राम है और डाइमेंशन 1,198 x 484 x 1,240 mm है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 120 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो की अन्य खूबियों की बात करें, तो इसके पिछले पहिये पर एक एडवांस डबल-एक्शन डिस्क ब्रेक फिट किया गया है, साथ ही बेहतर कंट्रोल के लिए इसके आगे वाले पहिए पर एक E-ABS सिस्टम और काइनेटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम (KERS) मौजूद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्फ-रिपेयरिंग कोटिंग के साथ 10-इंच के सेल्फ-सीलिंग टायर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »