• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता Wi Fi 7 राउटर, 2.8Gbps तक स्पीड करता है सपोर्ट; जानें स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता Wi-Fi 7 राउटर, 2.8Gbps तक स्पीड करता है सपोर्ट; जानें स्पेसिफिकेशन्स

यह चीन AliExpress में उपलब्ध है और कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में रहने वाले इसे शिपिंग चार्ज के साथ अपने देश में डिलीवर कर सकते हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता Wi-Fi 7 राउटर, 2.8Gbps तक स्पीड करता है सपोर्ट; जानें स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपनी ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Router BE3600 को लिस्ट किया है
  • कीमत की जानकारी भी लॉन्च के समय समाने आ सकती है
  • इस साल की शुरुआत में इसे चीन में भी लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Xiaomi ने ग्लोबल वेबसाइट में अपने नए BE3600 राउटर को लिस्ट किया है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी इस राउटर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। BE3600 Xiaomi का किफायती Wi-Fi 7 राउटर है, जिसे इसी साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। उस समय कंपनी ने कहा था कि यह उसका सबसे सस्ता Wi-Fi 7 राउटर है। यह केवल 2.4G और 5G फ्रीक्वेंसी बैंड का उपयोग करता है। Xiaomi का दावा है कि 5GHz बैंड में यह राउटर मैक्सिमम 2,882 MBit/s स्पीड हासिल कर सकता है, जबकि 2.4GHz बैंड में स्पीड 688 MBit/s पर सीमित होती है।

Xiaomi ने अपनी ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Router BE3600 को लिस्ट किया है। हालांकि, यहां फिलहाल कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट पर लिस्टिंग इसके जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की ओर इशारा हो सकता है। कीमत की जानकारी भी लॉन्च के समय समाने आ सकती है। हालांकि, अभी तक शाओमी ने इस Wi-Fi 7 राउटर के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस साल की शुरुआत में चीन में इसे लॉन्च के समय यह कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता Wi-Fi 7 राउटर था। 

Xiaomi प्रोडक्ट चीन AliExpress में उपलब्ध है और कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में रहने वाले इसे शिपिंग चार्ज के साथ अपने देश में डिलीवर कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसे अब ग्लोबल मार्केट में लाने के बाद लोगों के शिपिंग चार्ज बचाने की तैयारी में है।

Xiaomi Router 3570 Mbps की डुअल-बैंड वायरलेस दर प्रदान करता है। यह दो बैंड - 2.4GHz और 5GHz सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि इसमें यूजर्स को 6GHz सपोर्ट नहीं मिलेगा। Wi-Fi 7 में Wi-Fi 6 की तुलना में थ्रूपुट में 44% की वृद्धि मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह 2×2 160 मेगाहर्ट्ज का समर्थन करने वाले 5G फ्रीक्वेंसी बैंड के इस्तेमाल से हासिल किया गया है। 

Xiaomi Router BE3600 में एक 2.5G नेटवर्क पोर्ट और तीन गीगाबिट नेटवर्क पोर्ट शामिल हैं। यह डुअल ब्रॉडबैंड एक्सेस और डुअल LAN एग्रिगेशन भी प्रदान करता है। राउटर में IPTV के लिए कस्टमाइजेबल पोर्ट हैं।

शाओमी का कहना है कि 5GHz बैंड में मैक्सिमम 2,882 MBit/s हासिल कर सकता है, जबकि 2.4GHz बैंड केवल 688 MBit/s तक सीमित है। राउटर Qualcomm 4-कोर 1.1GHz प्रोसेसर पर काम करता है, जो 10120 DMIPS की कंप्यूटिंग पावर प्रदान करता है। यह इसे एक साथ 128 डिवाइस तक ऑनलाइन एक्सेस देने में सक्षम बनाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  7. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  10. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  7. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  10. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »