Xiaomi ने लॉन्च की 4G वॉकी-टॉकी, 5,000 किलोमीटर की दूरी पर भी करेगी काम; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi ने Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को चीन में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 19:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini को चीन में लॉन्च किया गया
  • इसे Youpin प्लेटफॉर्म पर पहले क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • क्राउडफंडिंग के दौरान शुरुआती कीमत 179 युआन रहेगी

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को चीन में लॉन्च किया है। यह 5,000 किमी तक की इफेक्टिव रेंज में काम करने का दावा करता है। इसका वजन सिर्फ 35 ग्राम है। इसके साथ 11 ग्राम का एडजस्टेबल ईयरफोन जोड़ा गया है, जिसके हल्के होने के नाते इसे दिन भर बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस वन-ऑन-वन, ग्रुप कन्वर्सेशन और रियलटाइम वॉइस कम्युनिकेशन सपोर्ट करता है। इसके आसान इंटरफेस के चलते इसमें तुरंत ग्रुप भी बनाया जा सकता है। Xiaomi डिवाइस 470mAh बैटरी से लैस है, जो 43 घंटे तक का स्टैंडबाय और 25 घंटे तक के लगातार उपयोग का दावा करता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP54-रेटेड है।

Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini को Youpin प्लेटफॉर्म पर पहले क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। क्राउडफंडिंग के दौरान शुरुआती कीमत 179 युआन रहेगी। हालांकि, रिटेल कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, इसके भारत में लॉन्च की संभावना नहीं है।
Advertisement

Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini एक कम्पेक्ट वॉकी-टॉकी है, जिसका वजन केवल 35 ग्राम है। चलते-फिरते शोर-शराबे की स्थिति में बिना किसी परेशानी के बातचीत करने के लिए इसमें एक डेडिकेटिड ईयरफोन (11 ग्राम वजनी) भी मिलता है, जिसमें दोनों कानों के लिए 180 डिग्री एडजस्टेबल ईयर क्लिप है।

Xiaomi डिवाइस में 470mAh बैटरी मिलती है, जो 43 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 25 घंटे तक निरंतर उपयोग का दावा करती है। पानी या धूल से बचाव के लिए नए Xiaomi प्रोडक्ट को IP54 रेट किया गया है। यह राष्ट्रव्यापी 4G संचार का सपोर्ट करता है, जिससे इसमें 5,000 किमी की कम्युनिकेशन रेंज संभव है। यह चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना टेलीकॉम 4G नेटवर्क के साथ कंपेटिबल है। यह ग्रुप स्विचिंग और पावर क्वेरी जैसे कामों के मैनेजमेंट के लिए वॉइस-ऑपरेटेड सिस्टम के साथ आता है।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में अपनी Mijia प्रोडक्ट लाइनअप में स्मार्ट डम्बल को भी जोड़ा है। नया अत्याधुनिक फिटनेस सॉल्यूशन स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें एडजस्टेबल कॉन्फिगरेशन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, डम्बल में सटीक मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए थ्री-एक्सिस जाइरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर जैसे हाई-टेक सेंसर शामिल हैं। नए स्मार्ट डम्बल एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें एंटी-स्लिप हैंडल मिलता है। ईजी वेट एडजस्टमेंट्स के लिए ये क्विक-रिलीज मैकेनिज्म को स्पोर्ट करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Walkie Talkie, Xiaomi Walkie Talkie Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.