• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट डम्बल, डिस्प्ले पर दिखाएगा डिटेल्स, एक क्लिक पर बदलेगा वजन! जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट डम्बल, डिस्प्ले पर दिखाएगा डिटेल्स, एक क्लिक पर बदलेगा वजन! जानें कीमत

स्मार्ट डम्बल होने के नाते इन्हें स्मार्टफोन पर Mi Home ऐप के जरिए पेयर किया जा सकता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट डम्बल, डिस्प्ले पर दिखाएगा डिटेल्स, एक क्लिक पर बदलेगा वजन! जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Dumbbells को लॉन्च किया है
  • इसे बुधवार, 8 जनवरी से क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • डम्बल को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपनी Mijia प्रोडक्ट लाइनअप में स्मार्ट डम्बल को जोड़ा है। नया अत्याधुनिक फिटनेस सॉल्यूशन स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें एडजस्टेबल कॉन्फिगरेशन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, डम्बल में सटीक मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए थ्री-एक्सिस जाइरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर जैसे हाई-टेक सेंसर शामिल हैं। नए स्मार्ट डम्बल एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें एंटी-स्लिप हैंडल मिलता है। ईजी वेट एडजस्टमेंट्स के लिए ये क्विक-रिलीज मैकेनिज्म को स्पोर्ट करते हैं। डम्बल में कुछ फीचर्स को चलान के लिए दो AAA बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो 177 दिनों तक यूसेज का दावा करते हैं। Mi Home ऐप के साथ पेयर कर यूजर्स फोन पर इसके कई फीचर्स को यूज कर सकते हैं।

Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Dumbbells को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इसे बुधवार, 8 जनवरी से क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। डम्बल को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके 2 किलोग्राम वजन वाले वेरिएंट की कीमत 99 युआन है। इसका एक वेरिएंट 1 किलोग्राम के 2 डम्बल और चार 500 ग्राम के वेट ब्लॉक के साथ आता है, जिसकी कीमत 158 युआन रखी गई है।

खासियतों की बात करें, तो स्मार्ट डम्बल होने के नाते इन्हें स्मार्टफोन पर Mi Home ऐप के जरिए पेयर किया जा सकता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर इनसे जुड़ी कई जानकारियां देख सकते हैं और इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। यह डेली के एक्सरसाइज डेटा को भी सेव करता है। 

सटीक मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए नया Mijia प्रोडक्ट सिक्स-एक्सिस मोशन सेंसरसे लैस आते हैं, जिसमें थ्री-एक्सिस जाइरोस्कोप और थ्री-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर शामिल है। इसमें 32mm व्यास और एंटी-स्लिप मैट फिनिश वाला एक एर्गोनोमिक हैंडल है। डम्बल में क्विक-रिलीज मैकेनिज्म शामिल है, जो आपको 0.5 किलोग्राम अलग करने योग्य वेट ब्लॉक (अलग से बेचा जाता है) को जोड़कर या हटाकर आसानी से 1 किलोग्राम और 2 किलोग्राम सेटअप के बीच स्विच करने की अनुमति देता है।

Xiaomi Mijia स्मार्ट डम्बल में LED डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले है जो एक्सरसाइज का रियलटाइम अपडेट दिखाता है, जिसमें रिपिटीशन, ड्यूरेशन और कैलोरी बर्न जैसी डिटेल्स शामिल हैं। स्मार्ट डम्बल एक छिपे हुए बैटरी बॉक्स के साथ आता है, जिसमें दो AAA बैटरी लगाई जाती है। कंपनी का कहना है कि इतनी बैटरी के साथ डम्बल 177 दिनों तक यूज किए जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, MIJIA, Xiaomi Mijia Smart Dumbbells
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »