Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 20,000mAh पावर बैंक, बिल्ट-इन केबल और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी, जानें कीमत

Xiaomi Compact Power Bank 20,000 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। इसकी पहली सेल 10 जुलाई 2025 से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का नया पावर बैंक इन-बिल्ट केबल के साथ आता है
  • 22.5W फास्ट चार्जिंग और PD/QC 3.0 सपोर्ट, कीमत 1,799 रुपये रखी गई है
  • एयर ट्रैवल सेफ, 12 लेयर प्रोटेक्शन और 342 ग्राम वजन से है लैस

Xiaomi Compact Power Bank 20000 में यूजर एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारत में अपना नया पोर्टेबल पावर बैंक लॉन्च कर दिया है, जो उन यूजर्स के लिए है जो ट्रैवल या रोजमर्रा में फास्ट और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। नए Xiaomi Compact Power Bank 20,000 में 20,000mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। खास बात यह है कि यह पावर बैंक एक इन-बिल्ट USB-C केबल के साथ आता है और फिर भी इसका वजन सिर्फ 342 ग्राम है। डिवाइस में मैट फिनिश के साथ PC+ABS बॉडी दी गई है और इसे डार्क ग्रे और आइवरी ग्रीन कलर में पेश किया गया है।

Xiaomi Compact Power Bank 20,000 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और इसे Amazon, Flipkart, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 10 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Compact Power Bank 20000 में यूजर एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसमें एक इन-बिल्ट USB-C केबल, एक USB-C पोर्ट (PD और QC 3.0 सपोर्ट के साथ) और एक USB-A पोर्ट शामिल है। दो-तरफा फास्ट चार्जिंग के अलावा, यह स्मार्टवॉच जैसे लो-पावर डिवाइसेज के लिए भी सपोर्ट करता है।

Xiaomi का दावा है कि पावर बैंक में 12 लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन है जो ओवरचार्जिंग, हाई टेम्परेचर और शॉर्ट सर्किट जैसी प्रॉब्लम्स से बचाता है। यह प्रोडक्ट एयर ट्रैवल के लिए भी कंप्लायंट है, यानी आप इसे फ्लाइट में कैरी कर सकते हैं। इसकी पोर्टेबिलिटी, वजन और इन-बिल्ट केबल जैसी सुविधाएं इसे डेली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाती हैं।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने चीन में अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया Mijia 550L Side-by-Side Refrigerator लॉन्च किया था। इसका डिजाइन पूरी तरह मॉडर्न किचन लेआउट के हिसाब से तैयार किया गया है, जिसमें फ्रंट सर्फेस फ्लैट और मेट फिनिश में है। कुल 550 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी, ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल डिओडोराइजेशन और नो-फ्रॉस्ट कूलिंग जैसे कई हाईलाइट फीचर्स इसमें मिलते हैं।
Advertisement


 

Xiaomi Compact Power Bank 20000 की कीमत कितनी है?

इस पावर बैंक की भारत में कीमत 1,799 रुपये रखी गई है

क्या इसमें इन-बिल्ट केबल दी गई है?

हां, इसमें एक इन-बिल्ट USB-C चार्जिंग केबल दी गई है।

कितने डिवाइस एक साथ चार्ज हो सकते हैं?

यूजर एक साथ तीन डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं - इन-बिल्ट केबल, USB-C पोर्ट और USB-A पोर्ट से।

क्या यह एयर ट्रैवल के लिए अलाउड है?

हां, यह पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए पूरी तरह कंप्लायंट है।

क्या इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?

जी हां, यह 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और PD/QC 3.0 प्रोटोकॉल्स के साथ भी काम करता है।

Xiaomi पावर बैंक का वजन कितना है?

इसका कुल वजन 342 ग्राम है, जो इसकी कैटेगरी के हिसाब से काफी पोर्टेबल माना जा सकता है।

यह किन रंगों में उपलब्ध है?

यह डार्क ग्रे और आइवरी ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.