Xiaomi 15 देगा Snapdragon 8 Elite के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले यहां आया नजर

Xiaomi कथित तौर पर अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 पर काम कर रहा है।

Xiaomi 15 देगा Snapdragon 8 Elite के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले यहां आया नजर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi 15 गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है।
  • Xiaomi 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 पर काम कर रहा है। हाल ही में इस सीरीज का एक डिवाइस अब गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। जिसमें एक प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite होगा जो कि हाल ही में पेश हुआ है। माना जाता है कि यह डिवाइस Xiaomi 15 है जिसका मॉडल नंबर 24129PN74C है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर बेस्ड होने की संभावना है, जिसे क्वालकॉम ने कल पेश कर दिया है। यहां हम आपको Xiaomi 15 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15 आया गीकबेंच पर नजर


चिपसेट ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3180 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10058 स्कोर किया। यह पिछली जनरेशन के Xiaomi 14 के मुकाबले एक बड़ा सुधार है, जिसने आमतौर पर 2100 और 6700 के आसपास स्कोर किया था। गीकबेंच एंट्री से यह भी पता चलता है कि Xiaomi 15 में 16GB RAM होगी। यह आउट ऑफर द बॉक्स एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह 2024 के आखिर में लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप डिवाइसेज में से एक है।

इसके अलावा अफवाहों से पता चलता है कि Xiaomi 15 सीरीज में तीन मॉडल Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro और Xiaomi 15 Ultra शामिल होंगे। जबकि 15 Ultra अगले साल लॉन्च हो सकता है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल क्वालकॉम के नए और सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन चिप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लोबल स्तर पर सिर्फ Xiaomi 15 और 15 Ultra ही दस्तक दे सकते हैं, क्योंकि कंपनी ने बीते साल ही अपने पिछले मॉडल लॉन्च किए थे। इसके अलावा 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट की जानकारी से पता चला है कि Xiaomi 15 और 15 Pro दोनों अपने पिछले मॉडल के समान MDY-14-EC एडाप्टर का इस्तेमाल करके 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। इन लीक के बावजूद Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 15 सीरीज के बारे में किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »